{"_id":"6a861ead02cfdfecb60a0747","slug":"servers-remained-down-in-tehsils-for-the-second-consecutive-day-sale-deeds-could-not-be-executed-agra-news-c-25-1-agr1035-1137370-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तहसीलों में दूसरे दिन भी सर्वर \nरहा ठप, नहीं हो सके बैनामे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तहसीलों में दूसरे दिन भी सर्वर रहा ठप, नहीं हो सके बैनामे
विज्ञापन
आगरा। स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग का सर्वर ठप होने से बुधवार को दूसरे दिन भी दस उप निबंधक कार्यालयों में बैनामे नहीं हुए। सर्वर के दुरुस्त होने का घंटों तक इंतजार करने के बाद क्रेता, विक्रेता और गवाह मायूस होकर लौट गए। पक्षकारों की परेशानी के विरोध में अधिवक्ताओं और कातिबों ने सदर तहसील स्थित निबंधन भवन बंद कराने की चेतावनी दी है।
सर्वर में आई तकनीकी खराबी के कारण दो दिन में निबंधन विभाग में करीब 100 करोड़ रुपये राजस्व फंस गया है। 500 से अधिक दस्तावेज पंजीकरण के लिए लंबित हैं। सदर तहसील में पांच और एत्मादपुर, किरावली, फतेहाबाद, खेरागढ़ और बाह में एक-एक उप निबंधक कार्यालय है। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस था। रविवार और सोमवार को भी अवकाश रहा। मंगलवार को जब पक्षकार बैनामा आदि के लिए पहुंचे तो सर्वर बंद रहा। इस तरह पिछले पांच दिनों से तहसीलों में बैनामे का कार्य भी ठप पड़ा है। सहायक आयुक्त स्टांप योगेश कुमार ने बताया कि सर्वर में आई तकनीकी खराबी के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है। सर्वर को पूरी तरह सुचारू होने में दो दिन का समय लग सकता है। सदर तहसील बार एसोसिएशन के महासचिव अरविंद दुबे ने कहा कि बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं और कातिबों की बैठक होगी।