फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sent the couple off after the agreement

Agra News: समझौते के बाद दंपती को विदा किया

Mon, 22 Jan 2024 04:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 22 Jan 2024 04:59 PM IST
विज्ञापन
Sent the couple off after the agreement
समझौते के बाद दंपती को विदा किया
विज्ञापन

मीडिएशन सेंटर में विवाद की सुनवाई हुई



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। दंपती के विवाद की सुनवाई के बाद सोमवार को मीडिएशन सेंटर में उनके बीच समझौता कराया गया। समझौते के बाद मीडिएशन सेंटर से मीडिएटर रीता नैयर ने दंपती को विदा कर दिया। दंपती को समझौते की शर्तों का पालन करने की हिदायत दी गई।

तहसील भोगांव के सूजापुर निवासी शांतीदेवी की शादी अप्रैल 2008 में राजेश कुमार निवासी नगला राजाराम फिरोजाबाद के साथ हुई थी। शादी के बाद दहेज में भैंस की मांग ससुरालीजन ने शुरू की। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल के लोगों ने घर से निकाल दिया। मायके आने के बाद उसके पिता ने समझौता कराने का प्रयास किया। लेकिन ससुराल के लोग दहेज की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन


शांतीदेवी ने न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में मुकदमा दायर किया। कोर्ट से मुकदमा समझौता कराने के लिए मीडिएशन सेंटर में भेजा गया। मीडिएशन सेंटर से भेजे गए नोटिस के बाद राजेश ने मीडिएशन सेंटर में अपना पक्ष रखा। सोमवार को मीडिएटर रीता नैयर ने दोनों पक्षों की बात सुनकर उनके बीच समझौता करा दिया। दंपती एक साथ रहने को राजी हो गए। समझौते के बाद दंपती को समझौते की शर्तों का पालन करने की हिदायत देकर विदा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed