फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   senior citizens. exited for voting

उत्साह के साथ वोट डालने पहुंचे बुजुर्ग मतदाता

Mon, 21 Feb 2022 12:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
senior citizens. exited for voting
कासगंज के भरगैन में बुजुर्ग मतदाता अतहर हसन को मतदान के लिए गोदी में लेकर जाता पड़ोसी - फोटो : KASGANJ
कासगंज। विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को संपन्न हुए मतदान के दौरान वोट डालने को बुजुर्ग मतदाताओं में उत्साह देखा गया। बुजुर्ग मतदाताओं ने अपना वोट डालकर प्रत्याशियों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने इस बार 80 साल से ऊपर के मतदाताओं को लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा दी थी, लेकिन बूथ पर वोट डालने के जज्बे के चलते इस आयु के काफी कम मतदाताओं ने ही इस सुविधा को लिया। वोट डालने के लिए 60 से लेकर 100 साल से अधिक आयु के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए बूथों पर पहुंचे। जो चल फिर सकते थे, वे स्वयं अपना वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे। जो बुजुर्ग चल-फिर नहीं सकते थे वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ वोट डालने के लिए पहुंचे। बूथों पर मौजूद कर्मियों ने इनको प्राथमिकता से वोट डलवाया। बिलराम निवासी रामकली (80) बोलीं, वोट डालने का जो अधिकार मिला है उसका प्रयोग करना चाहिए। अमांपुर के डोरई की 111 साल की श्यामा देवी अपने परिजनों के साथ वोट डालने आई। वह सुबह आठ बजे मतदान केंद्र पहुंच गईं। मोहनपुर की 75 वर्षीय श्यामादेवी अपने पुत्र के साथ मतदान केंद्र पहुंचीं। वहीं, कासगंज में 75 साल के महावरी स्वयं ही वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे। सिकंदरपुर वैश्य की 84 साल की कलावती लाठी के सहारे वोट देने पहुंच गई।
विज्ञापन

जिला में बुजुर्ग मतदाता आंकडों की नजर में
आयु वर्ग मतदाताओं की संख्या
60 से 69 91571
70 से 79 45619
80 से 89 14535
70 से 99 2998
100 प्लस 437

कासगंज के बिलराम पर मतदान करने पहुंची बुजुर्ग महिला मतदाता रामकली

कासगंज के बिलराम पर मतदान करने पहुंची बुजुर्ग महिला मतदाता रामकली- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed