फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Semester examinations will be held from 25 to 8 February

25 से आठ फरवरी तक होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं

Sat, 15 Jan 2022 01:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Semester examinations will be held from 25 to 8 February
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर की मुख्य एवं पुनर्परीक्षाएं परीक्षाएं चुनाव से पहले संपन्न करा ली जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 25 जनवरी से परीक्षा शुरू होगी और आठ फरवरी तक चलेगी। परीक्षा में करीब 30 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर के आवासीय इकाई के संस्थानों के साथ कॉलेजों में संचालित (बीबीए, बीसीए, एमबीए व अन्य) सेमेस्टर पाठ्यक्रमों की भी परीक्षाएं भी कराई जाएंगी। परीक्षाओं का आयोजन दो पाली में किया जाएगा। परीक्षा की अवधि डेढ़ होगी। पहले पाली की परीक्षा सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 02:00 से अपराह्न 03:30 बजे तक कराई जाएगी। परीक्षाओं का आयोजन नोडल केंद्रों पर किया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा समिति में लिए गए निर्णय के अनुरूप इस बार परीक्षा ओएमआर शीट पर नहीं कराई जाएगी। बहुविकल्पीय प्रश्न नहीं पूछे जाएंगे। विस्तृत उत्तरीय प्रश्न ही पूछे जाने हैं। परीक्षा में कुल 10 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें से किन्हीं तीन प्रश्नों का उत्तर ही छात्र-छात्राओं को देना होगा। परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर परीक्षा का कार्यक्रम देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विषम सेमेस्टर परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया 11 जनवरी को बंद कर दी गई। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव का कहना है कि परीक्षा फार्म भरने की आखिरी तारीख चार बार बढ़ाई जा चुकी है, अब और मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed