फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Selection of divisional boxing team

Agra News: मुक्केबाजी की मंडलीय टीम का चयन

Tue, 09 Jun 2026 02:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Selection of divisional boxing team
चयनित टीम
आगरा। उत्तर प्रदेश सब जूनियर बालक राज्य मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए आगरा मंडल की टीम का चयन ट्रायल सोमवार को एकलव्य स्टेडियम में संपन्न हुआ। 10 से 13 जून तक आयोजित होने वाली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मंडल के जिलों से आए प्रतिभाशाली मुक्केबाजों ने रिंग में अपनी ताकत दिखाई।
विज्ञापन

कड़े मुकाबले और प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न भार वर्ग में आगरा मंडल की टीम घोषित की गई। चयनित मुख्य खिलाड़ियों में उवेद 33-35 किग्रा, सनी लोधी 35-37 किग्रा, इंद्र राजपूत 37-40 किग्रा, श्रीवर्धन नागर 40-43 किग्रा, अमित यादव 43-46 किग्रा, कार्तिक चौहान 46-49 किग्रा, अंश राज 49-52 किग्रा, अनिकेत यादव 52-55 किग्रा, शक्ति चौधरी 55-58 किग्रा, राज भोजी 58-61 किग्रा, उत्सव कश्यप 64-67 किग्रा और काव्य पांडेय 70 किग्रा शामिल है। इसके साथ ही कुछ आरक्षित खिलाड़ियों की सूची भी जारी की गई है।
विज्ञापन

आगरा जिला मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष पृथ्वीराज चाहर ने सभी चयनित मुक्केबाजों, उनके अभिभावकों और कोच को इस सफलता पर बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी अपनी कड़ी मेहनत के दम पर राज्य चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और आगरा मंडल का नाम रोशन करेंगे। पूरी चयन प्रक्रिया मुक्केबाजी संघ के पदाधिकारियों व अनुभवी चयनकर्ताओं की देखरेख में संपन्न हुई। इस मौके पर संघ के सचिव बृजेश मीणा, कोच गौरव ठाकुर और शिवम वर्मा सहित कई खेल प्रेमी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed