फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seek records of teachers of 31 aided schools

सहायता प्राप्त स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के मांगे अभिलेख

Sun, 05 Jun 2022 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Seek records of teachers of 31 aided schools
मैनपुरी। जिले में संचालित दो सहायता प्राप्त स्कूलों में फर्जी अभिलेखों से शिक्षकों की तैनाती के मामले सामने आए हैं। अब बीएसए ने जिले के सभी 31 जूनियर स्कूलों के प्रबंधकों से शिक्षकों की नियुक्ति संबंधी अभिलेख मांगे हैं।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों के बाद अब सहायता प्राप्त जूनियर स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर शिकायतें मिल रही हैं। इस पर बीएसए ने जिले के सभी 31 सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के योग्यता और नियुक्ति संबंधी अभिलेख मांगे हैं। पटल प्रभारी कुशलपाल सिंह ने बताया कि बीएसए के निर्देश पर स्कूलों के प्रबंधकों से शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का विवरण मांगा गया है।
विज्ञापन

दो कॉलेजों में चल रही है जांच
फर्जी अभिलेखों के सहारे नौकरी हासिल करने के मामले में हंस सर्वोदय जूनियर स्कूल जीवनपुर और शहर स्थित फैजान इस्लामिया विद्यालय की जांच चल रही है। एक मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां से शिकायत मिल रही है वहां की जांच कराई जा रही है। विभागीय आदेशों के अनुसार प्रबंधकों से नियुक्ति आदि संबंधी अभिलेख मांगे गए हैं।
कमल सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed