फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Security of taj mahal will be further strengthened in Yellow Zone

UP: ताज के यलो जोन  में सख्त होगा सुरक्षा घेरा, बढ़ेंगी ये सुविधाएं

Tue, 28 Mar 2023 11:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 28 Mar 2023 11:42 AM IST
सार

अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा विनोद कुमार सिंह ने ताजमहल में भ्रमण कर स्मारक की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरों के कंट्रोल रूम, सर्विलांस सिस्टम और इंटीग्रेटेड पीए सिस्टम को बेहतर बनाने पर विचार किया।
 

विज्ञापन
Security of taj mahal will be further strengthened in Yellow Zone
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा विनोद कुमार सिंह ने सोमवार को ताजमहल और दशहरा घाट की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान ताज के यलो और रेड जोन में सुरक्षा घेरा और सख्त करने के निर्देश दिए। विभिन्न चेकिंग प्वाइंट को भी देखा। सीसीटीवी कैमरों के कंट्रोल रूम, सर्विलांस सिस्टम और इंटीग्रेटेड पीए सिस्टम को बेहतर बनाने पर विचार किया। बंदरों को पकड़ने के लिए वन विभाग और नगर निगम को निर्देश दिए।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में की बैठक

अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक भी की गई। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। यलो जोन में स्थित खराब सीसीटीवी कैमरों, बूम बैरियर व बोलार्ड को सही कराया जाए। इन पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगे। ताज सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस व पीएसी के कर्मियों के लिए पीने के पानी के उचित इंतजाम होने चाहिए। इसके लिए आरओ प्लांट लगाया जाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आलू ने ली जान: छह लाख रुपये की लागत, पैदावार हुई महज डेढ़ लाख रुपये की; सदमे में किसान की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दिए ये निर्देश

उन्होंने ताज खेमा, पेमा मोड, आरके स्टूडियो, नीम तिराहा, वासुदेव मोड, मेहताब बाग, शांहजहां गेट, टी प्वाइन्ट पर पुलिस/पीएसी बल के लिए शौचालय की व्यवस्था के निर्देश दिए। कहा कि ताजमहल के प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने वालों पर कार्रवाई की जाए। सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली की ओर से जारी गाइडलाइन के पालन के लिए कहा।

ये अधिकारी रहे मौजूद 

उन्होंने ताजमहल के अंदर आने वाले पर्यटकों को बंदरों के हमले से बचाव के लिए नगर निगम और वन विभाग को निर्देश दिए। बैठक में मंडलायुक्त अमित गुप्ता, पुलिस कमिश्नर प्रीतिंदर सिंह, जिलाधिकारी महोदय नवनीत सिंह चहल, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, एसीपी ताज सुरक्षा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed