{"_id":"66821e56cd4b727b880d4ff5","slug":"secret-was-not-revealed-even-in-police-remand-where-did-2-50-kg-gold-recovery-zero-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिस रिमांड में भी नहीं उगला राज, कहां गया 2.50 किलोग्राम सोना; बरामदगी शून्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिस रिमांड में भी नहीं उगला राज, कहां गया 2.50 किलोग्राम सोना; बरामदगी शून्य
Mon, 01 Jul 2024 08:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 01 Jul 2024 08:41 AM IST
सार
जयपुर के सराफ के कर्मचारी से 2.50 किलोग्राम सोना टप्पेबाजों ने उड़ा लिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया। ये सोना आखिर कहां है ये राज अभी तक राज ही बना हुआ है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जयपुर के सराफ के कर्मचारी से 2.50 किलोग्राम सोना ले जाने के मामले में जेल भेजे गए दो आरोपियों को शाहगंज पुलिस ने रिमांड पर लिया था। इसके बाद दिल्ली में कई जगह ले जाकर सोना बरामदगी के प्रयास किए। मगर, सोने की बरामदगी शून्य रही। आरोपियों को रिमांड पूरी होने पर जेल में दाखिल कर दिया गया। आरोपी भी सराफ हैं।
पटेल नगर, जयपुर निवासी सराफ मनीष सोनी के कर्मचारी प्रदीप सिंह से जनवरी में टप्पेबाजी हुई थी। खेरिया मोड़ पुल पर 2.50 किलोग्राम सोना लेकर भाग गए थे। मामले में थाना शाहगंज में केस दर्ज हुआ था। पुलिस की विवेचना में पता चला कि गंगापुर सिटी, राजस्थान निवासी वीरेंद्र कुमार, विष्णु और पश्चिम बंगाल के मक्खनलाल मीणा ने वारदात को अंजाम दिया है।
पुलिस ने 20 जून को आरोपी विष्णु को जेल भेजा, जबकि 23 जून को वीरेंद्र कुमार, दिल्ली निवासी त्रिलोचन भल्ला और मानव मेहता को जेल भेजा था। आरोपियों से 1.50 किलोग्राम सोना बरामद हुआ। शुक्रवार को पुलिस ने त्रिलोचन और मानव मेहता को रिमांड पर लिया। पुलिस दोनों को दिल्ली लेकर पहुंची। आरोपियों से सोना बरामदगी के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। बाद में आरोपी जेल में दाखिल कर दिए गए।