फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Second phase of OTS till January 15, consumers should avail benefits

Agra News: ओटीएस का दूसरा चरण 15 जनवरी तक, उपभोक्ता उठाएं लाभ

Tue, 31 Dec 2024 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 31 Dec 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Second phase of OTS till January 15, consumers should avail benefits
ओटीएस का दूसरा चरण 15 जनवरी तक, उपभोक्ता उठाएं लाभ मैनपुरी। ओटीएस का प्रथम चरण मंगलवार को समाप्त हो गया। योजना के तहत जनपद में अब तक 21 हजार लोगों ने योजना का लाभ लिया। इससे विभाग को 15 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। इसकी जानकारी मंगलवार की शाम अधीक्षण अभियंता रवि प्रताप ने अभियान की समीक्षा के बाद दी। अब 15 जनवरी तक दूसरा चरण चलेगा। दूसरे चरण में बकाया जमा न करने वालों की बिजली आपूर्ति बंद करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम अधीक्षण अभियंता रवि प्रताप ने पॉवर हाउस काॅलोनी स्थित अपने कार्यालय पर अधिशासी अभियंताओं और उपखंड अधिकारियों के साथ ओटीएस प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि दूसरे चरण को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी डोर टू डोर नॉक कर उपभोक्ताओं से मिलकर ओटीएस की जानकारी दें। जनप्रतिनिधियों से मिलकर उपभोक्ताओं को योजना में जुड़ने की अपील करें। एसएसओ कॉलिंग के माध्यम से बकायेदारों को योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लाइनमैन 25 हजार तक, जेई 25 से एक लाख तक और एसडीओ एक लाख से ऊपर, अधिशासी अभियंता 2 से 5 लाख तक के बकायेदारों से स्वयं मिलकर योजना का लाभ उठाने की जानकारी दें। बड़े गांव में मेगा कैंपों का आयोजन करें। उन्होंने कहा दूसरे चरण में लगभग 30 से 40 हजार लोगों को ओटीएस में जोड़ें। जिस क्षेत्र में अधिक उपभोक्ता योजना का लाभ लेंगे उस क्षेत्र के जेई और लाइनमैन को 26 जनवरी पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जो बकाएदार दूसरे चरण में भी लाभ नहीं उठाएगा उसकी विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed