{"_id":"6aef113786af75f47301497a","slug":"second-marriage-also-becomes-a-case-of-harassment-woman-threatened-with-triple-talaq-for-failing-to-bring-a-ho-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: दूसरा निकाह भी बना प्रताड़ना का शिकार, दहेज में मकान न लाने पर विवाहिता को दिया 'तीन तलाक' की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: दूसरा निकाह भी बना प्रताड़ना का शिकार, दहेज में मकान न लाने पर विवाहिता को दिया 'तीन तलाक' की धमकी
Sat, 07 Nov 2026 05:23 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 07 Nov 2026 05:23 PM IST
सार
गाजियाबाद के वेव सिटी क्षेत्र की जेबा ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कम दहेज लाने का ताना देने, मारपीट करने और तीन तलाक की धमकी देने की बात कही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के वेव सिटी क्षेत्र की जेबा ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कम दहेज लाने का ताना देने, मारपीट करने और तीन तलाक की धमकी देने की बात कही है। इस मामले में जेबा ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार और स्थानीय पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
जेबा का निकाह 4 अक्तूबर 2025 को हापुड़ निवासी इमरान के साथ हुआ था। यह दोनों का दूसरा निकाह था। जेबा के माता-पिता न होने के कारण उसकी बहनों ने निकाह में करीब 5 लाख रुपये के आभूषण, कीमती कपड़े और अन्य सामान दिया था। ससुराल पक्ष ने किराए पर रहने की मजबूरी बताकर 2 लाख रुपये नकद भी लिए। निकाह के बाद से ही पति इमरान, ससुर शमीम आलम, जेठ नईम, वसीम, शहजाद, जेठानी फरजाना, गुड़िया, रिजवाना और ननद शाहिदा, आइशा उसे प्रताड़ित करने लगे। उन्होंने मोटरसाइकिल और इन्वर्टर-बैटरी की मांग की, जिसे बहनों की मदद से पूरा किया गया। इसके बावजूद, ससुराल वाले उसे मायके से मकान खरीदवाने के लिए पैसों का दबाव बनाने लगे। असमर्थता जताने पर उसके साथ मारपीट की गई और 2 अप्रैल को घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई और समझौता
5 अप्रैल को जेबा ने पिंक बूथ आध्यात्मिक नगर, थाना वेव सिटी पर शिकायत दी। 12 अप्रैल को पुलिस के सामने पति इमरान ने अपनी गलती मानी। उसने माफी मांगते हुए जेबा को अपने साथ ले जाने का वादा किया। लेकिन महज तीन दिन बाद ही ससुराल वालों ने फिर से मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने जेबा को तीन तलाक और जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया।
विज्ञापन
प्राथमिकी दर्ज और जांच
गांव के मौजिज लोगों द्वारा समझाने के प्रयास भी विफल रहे। इसके बाद जेबा ने कानूनी कार्रवाई के लिए प्रशासन से गुहार लगाई। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मुख्यमंत्री को दी गई शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी पति इमरान, ससुर शमीम आलम, जेठ नईम, वसीम, शहजाद, जेठानी फरजाना, गुड़िया, रिजवाना और ननद शाहिदा, आइशा के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस इस मामले में जांच-पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई करेगी।