फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   second day of urs in tajmahal

संदल से महक उठा ताजमहल

Thu, 05 May 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला अागरा
अमर उजाला अागरा Updated Thu, 05 May 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
second day of urs in tajmahal
उर्स - फोटो : demo
मुगल शहंशाह शाहजहां के 361वें उर्स के दूसरे दिन संदल की रस्म अदा की गई। दोपहर दो बजे के बाद खुद्दाम ए रोजा कमेटी ने एएसआई अधिकारियों के साथ भूमिगत असली कब्र पर संदल चढ़ाया। फातिहा पढ़ने के बाद शाम तक मुख्य गुंबद पर कव्वाली र्हुई। 
विज्ञापन

बुधवार दोपहर दो बजे खुद्दाम ए रोजा कमेटी अध्यक्ष ताहिरउद्दीन ताहिर ने एएसआई अधिकारियों के साथ संदल की रस्म अदा की। एएसआई सहायक पुरातत्वविद् आरके सिंह, अर्खित प्रधान, सीआईएसएफ कमांडेंट सुधीर कुमार ने संदल की रस्म के बाद दुआ की। रिजवान, तनवीर अहमद, मोहसिन अब्बासी, मुनव्वर अली आदि के साथ कमेटी के लोगों ने फातिहा पढ़ा। गुरुवार को सुबह छह बजे से ही कुलशरीफ, कुरानख्वानी, फातिहा, चादरपोशी और पंखे चढ़ाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा, जो शाम तक चलेगा।
विज्ञापन


फ्री के चक्कर में सुबह एंट्री बेहद कम
ताजमहल में उर्स के दौरान तीनों दिन नि:शुल्क प्रवेश की अधिसूचना जारी की गई है। इसमें पहले दो दिन यानी मंगलवार, बुधवार को दोपहर दो बजे के बाद और गुरुवार को पूरे दिन नि:शुल्क प्रवेश रहेगा। ऐेसे में सुबह 10 बजे तक पर्यटकों की भीड़ रहती है, लेकिन उसके बाद आने वाले पर्यटक पहले फतेहपुर सीकरी, आगरा किला या एत्माद्दौला देखने पहुंच रहे हैं। इस वजह से ताज पर 11 से दो बजे तक कम ही पर्यटक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज पेश होंगी सैकड़ों चादरें
उर्स में गुरुवार सुबह 11 बजे भारतीय मुस्लिम विकास परिषद और उत्तर प्रदेश सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी द्वारा चादर पेश की जाएगी। अध्यक्ष समी आगाई और जिलाध्यक्ष सैयद इरफान सलीम ने बताया कि चादर साउथ गेट होते हुए लाई जाएंगी। फिर मुख्य मजार पर चढ़ाई जाएंगी। मेराजुद्दीन कुरैशी द्वारा पक्की सराय मदीना मस्जिद से 100 मीटर लंबी चादर चढ़ाई जाएगी। पक्षियों के पानी के लिए लोगों को बर्तन भी वितरित किए जाएंगे। 


870 मीटर की चादर रहेगी आकर्षण का केंद्र
खुद्दाम ए रोजा कमेटी द्वारा सर्वधर्म सद्भाव की प्रतीक 870 मीटर की हिंदुस्तानी सतरंगी चादर पेश की जाएगी। दोपहर तीन बजे दक्षिणी गेट ताजगंज स्थित हनुमान मंदिर से ताजमहल मुख्य गुंबद तक ले जाई जाएगी। हालांकि इस चादर से ताजमहल की सुरक्षा पर सीआईएसएफ ने सवाल भी खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed