{"_id":"66bd765728ba938540088200","slug":"second-accident-in-24-hours-woman-lost-her-life-due-to-collision-with-vehicle-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर मौत का सफर: 24 घंटे में दूसरा हादसा, वाहन की टक्कर से महिला की चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर मौत का सफर: 24 घंटे में दूसरा हादसा, वाहन की टक्कर से महिला की चली गई जान
Thu, 15 Aug 2024 09:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 15 Aug 2024 09:00 AM IST
सार
आगरा दिल्ली हाईवे पर मौत के सफर में 24 घंटे में दूसरी महिला की जान चली गई। महिला स्कूटी से जा रही थी। ज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा दिल्ली हाईवे पर 24 घंटों के अंदर दो हादसे हो गए। मंगलवार को झरना नाला के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में मां-पिता के सामने ही उनके 10 साल के बेटे की जान चली गई। बुधवार सुबह दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की कॉलोनी के सामने घर से टहलने निकली महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने की वजह मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
मूल रूप से अलीगढ़ के गांवा सांथा निवासी अश्वनी कुमार बिजली विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। वर्तमान में वह पत्नी सुमन देवी और छोटे बेटे रीतेश के साथ सिकंदरा स्थित दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम कॉलोनी में रह रहे थे। बड़ा बेटा जयपुर के होटल में नौकरी करता है।
उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह करीब 7:45 बजे वह बाजार गए थे। थोड़ी देर बाद ही बेटे रीतेश को घर पर सोता हुआ छोड़कर पत्नी सुमन टहलने के लिए निकल गई। कॉलोनी से निकलते ही गेट के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
कॉलोनी के गेट पर ड्यूटी दे रहे गार्ड ने उन्हें पहचानकर परिजन को सूचना दी। हादसे की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सुमन देवी का मायका एत्मादपुर में है। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को लेकर अपने पैतृक गांव चले गए।
सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि हाईवे पार करते समय महिला को अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से महिला की मौत हो गई है। पोस्टमाॅर्टम कराया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।