फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seats Extended for Under Graduate Degree Programs of UP Veterinary University Mathura

Mathura: बीवीएससी एंड एएच की बढ़ाई गईं सीटें, वेटरनेरी यूनिवर्सिटी ने एडमिशन के लिए मांगे आवेदन

Fri, 15 Jul 2022 03:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 15 Jul 2022 03:05 PM IST
सार

वीसीआई ने 12 सीट बढ़ाने की वेटरनेरी यूनिवर्सिटी को अनुमति दी है।, पिछले सत्र में 88 सीट पर एडमिशन लिए गए थे, जिनकी संख्या इस बार 100 कर दी गई है।

विज्ञापन
Seats Extended for Under Graduate Degree Programs of UP Veterinary University Mathura
वेटरनेरी विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेटरनेरी कॉउंसिल ऑफ इंडिया(वीसीआई) ने यूपी वेटरनेरी यूनिवर्सिटी के अंडर ग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम के लिए सीट बढ़ाने की अनुमति प्रदान कर दी है। पिछले साल यूनिवर्सिटी ने बीवीएससी एंड एएच डिग्री प्रोग्राम के लिए जहां 88 सीटों पर एडमिशन लिए थे, इस बार 100 सीटों पर एडमिशन के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की एक मात्र वेटरनेरी यूनिवर्सिटी (उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विवि एवं गो अनुसंधान संस्थान मथुरा) में स्नातक और परास्नातक डिग्री प्रोग्राम के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें यूजी डिग्री प्रोग्राम बीवीएससी एंड एएच के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 01 अगस्त है जबकि पीजी डिग्री प्रोग्राम और पीएचडी के लिए आवेदन 31 अगस्त तक किए जा सकते हैं। पिछले शैक्षिक सत्र तक विवि ने बीवीएससी एंड एएच में 88 सीटों पर एडमिशन लिए थे, जो अब बढ़कर 100 हो गई हैं। विवि के सहायक रजिस्ट्रार डॉ. ब्रजेश यादव ने बताया कि वीसीआई से अनुमति के बाद विवि ने 12 सीट बीवीएससी एंड एएच के लिए बढ़ाई है। इस साल 100 सीटों पर एडमिशन होंगे।

विज्ञापन

सीटों का निर्धारण..

वीसीआई सीट- 15 
ओपन एडमिशन - 45 
पेमेंट सीट - 22
एनआरआई सीट- 05
महिला सीट- 10
यूनिवर्सिटी कोटा- 03

दो श्रेणी में ली जाती है फीस

वेटरनेरी विवि में फीस की दो श्रेणी हैं। इसमें ओपन सीट और वीसीआई सीट पर फीस 32,750 रुपये प्रति वर्ष है, जबकि बाकी अन्य सभी श्रेणी की सीटों पर एडमिशन के लिए तीन लाख प्रथम वर्ष व अगले साल डेढ़ लाख रुपये प्रति वर्ष की फीस है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के छह शहरों में होगी प्रवेश परीक्षा

वेटरनेरी यूनिवर्सिटी में एडमिशन का माध्यम प्रवेश परीक्षा है। यह परीक्षा प्रदेश के छह शहरों में होगी। इसमें मथुरा के साथ बरेली, कानपुर, प्रयागराज और लखनऊ का नाम शामिल हैं। यहां आयोजित प्री-वेटरनेरी टेस्ट के पास आउट छात्र मुख्य परीक्षा मथुरा में देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed