{"_id":"66a46f2ac000fec0ce0cd09f","slug":"search-extended-till-firozabad-no-trace-of-miscreants-found-even-after-24-hours-2024-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्च डालकर कारोबारी भाइयों से लूट: फिरोजाबाद तक हुई तलाश, 24 घंटे बाद भी बदमाशों का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्च डालकर कारोबारी भाइयों से लूट: फिरोजाबाद तक हुई तलाश, 24 घंटे बाद भी बदमाशों का नहीं लगा सुराग
Sat, 27 Jul 2024 09:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 27 Jul 2024 09:23 AM IST
सार
आगरा के कमला नगर में कारोबारी भाइयों से लूट के मामले में पुलिस के हाथ 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने अभी तक 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज देखे हैं।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के पॉश इलाके कमला नगर में कारोबारी भाइयों से लूट करने वाले बदमाश 24 घंटे बाद भी बेसुराग हैं। पुलिस की 3 टीमों ने आगरा व फिरोजाबाद में तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आ सके। 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे गए हैं। उधर, पुलिस का दावा है कि लूट 10 लाख की नहीं, बल्कि 5 लाख रुपये की हुई थी। वहीं पुलिस को कमला नगर में लुटेरों की तलाश करते हुए 3 वाहन चोर मिले हैं।
विज्ञापन
शांतिनगर, कमला नगर निवासी एयरटेल पेमेंट बैंक के डिस्ट्रीब्यूटर नरेंद्र और महेश मोटवानी से बृहस्पतिवार रात को आंखों में मिर्च डालकर 10 लाख रुपये लूटे गए थे। दो बाइक पर आए 4 बदमाशों ने वारदात की थी। बदमाश वारदात कर हाईवे से होते हुए फिरोजाबाद की तरफ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला टोल तक पुलिस टीम पहुंची। 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को देखा गया। मगर, बदमाशों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों के चेहरे साफ नहीं है। कुछ सुराग मिले हैं। टीम कार्य कर रही हैं।
पहले कारोबारियों ने 10 लाख रुपये की लूट बताई थी। इस पर केस दर्ज किया गया। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से पता चला कि बदमाशों ने वारदात से पहले स्कूटी से रेकी की थी। वह कारोबारी भाइयों की दुकान पर आधा घंटे पहले से नजर रख रहे थे। भाइयों के बाहर निकलते ही पीछे लग गए थे। मगर, महेश मोटवानी अब बैग में 5 लाख रुपये ही होने का दावा कर रहे हैं। उनका कहना है कि हिसाब किताब करने पर रकम की सही जानकारी हो सकी है।
लुटेरों की तलाश में थे, मिले वाहन चोर
कमला नगर पुलिस लुटेरों की तलाश में लगी थी। तभी पुलिस को स्कूटी चोरी करने वाले कैमरों में नजर आ गए। पुलिस आरोपियों के घरों तक पहुंच गई। उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने 25 जुलाई को कमला नगर से स्कूटी चोरी की थी। अब फिर से घूम रहे थे। आरोपियों में हिमांशु चौधरी, ऋषभ कुमार और समीर कुरैशी हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया।
कमला नगर पुलिस लुटेरों की तलाश में लगी थी। तभी पुलिस को स्कूटी चोरी करने वाले कैमरों में नजर आ गए। पुलिस आरोपियों के घरों तक पहुंच गई। उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने 25 जुलाई को कमला नगर से स्कूटी चोरी की थी। अब फिर से घूम रहे थे। आरोपियों में हिमांशु चौधरी, ऋषभ कुमार और समीर कुरैशी हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया।