{"_id":"6848fe68c2d19dc07d00b7c4","slug":"search-continues-for-those-accused-of-fake-arms-license-stf-could-not-arrest-even-one-2025-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: फर्जी शस्त्र लाइसेंस के आरोपियों की तलाश जारी, एसटीएफ एक भी नहीं कर पाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फर्जी शस्त्र लाइसेंस के आरोपियों की तलाश जारी, एसटीएफ एक भी नहीं कर पाई गिरफ्तार
Wed, 11 Jun 2025 09:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 11 Jun 2025 09:26 AM IST
सार
फर्जी लाइसेंस और शस्त्र के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तारी रुकवाने के लिए हाईकोर्ट पहुंचे, लेकिन राहत नहीं मिल सकी। इसके बाद से एसटीएफ ने उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन
फर्जी शस्त्र लाइसेंस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फर्जी लाइसेंस और शस्त्र के मामले में एसटीएफ ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। हाईकोर्ट से मीडिया कर्मी शोभित चतुर्वेदी का प्रार्थना पत्र खारिज होने के बाद गिरफ्तारी तय मानी जा रही है। सूत्रों का कहना है कि सभी आरोपी भूमिगत हो गए हैं। वह अपना पक्ष रखने के लिए भी विवेचक के सामने नहीं आए हैं। कुछ की लोकेशन आगरा से बाहर की आ रही है।
विज्ञापन
इस मामले में थाना नाई की मंडी में 24 मई को केस दर्ज कराया गया था। इससे पहले 9 महीने जांच हुई थी। जांचकर्ता एसटीएफ के निरीक्षक यतेंद्र शर्मा थे। उन्होंने पाया था कि शस्त्र लाइसेंस बनवाने से लेकर शस्त्रों की खरीद फर्जी तरीके से की गई। तत्कालीन डीजीपी ने मामले की विवेचना एसटीएफ को ट्रांसफर की थी। आरोपी प्राॅपर्टी डीलर भूपेंद्र सारस्वत, उसके पिता शिव कुमार सारस्वत, मीडियाकर्मी शोभित चतुर्वेदी, राजेश बघेल, मोहम्मद जैद, मोहम्मद अरशद और असलहा बाबू संजय कपूर हैं।
ये भी पढ़ें - UP Temperature: 45 से भी ऊपर जा रहा है तापमान, शरीर के बेहद खतरनाक, जानें कब मिलेगी राहत
ये भी पढ़ें - UP Temperature: 45 से भी ऊपर जा रहा है तापमान, शरीर के बेहद खतरनाक, जानें कब मिलेगी राहत
शोभित चतुर्वेदी, मोहम्मद जैद और अरशद ने मुकदमा खारिज करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। शोभित चतुर्वेदी की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने खारिज कर दी थी। इससे अन्य आरोपियों को भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इससे आरोपियों की गिरफ्तारी तय मानी जा रही है। उधर, एसटीएफ को आशंका है कि आरोपियों ने जो शस्त्र खरीदे हैं, वह अवैध हैं। पूर्व में सिकंदरा में एक अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी गई थी। यह शस्त्र भी इसी फैक्टरी के हो सकते हैं। उधर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ लग गई है।
ये भी पढ़ें - UP: दिल्ली से लाया दुल्हनियां...शादी के सातवें दिन हुआ ऐसा कांड, अब तक सदमे में दूल्हा; सच्चाई कर देगी हैरान
ये भी पढ़ें - UP: दिल्ली से लाया दुल्हनियां...शादी के सातवें दिन हुआ ऐसा कांड, अब तक सदमे में दूल्हा; सच्चाई कर देगी हैरान