फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SDM took action on the information of illegal mining

Agra News: अवैध खनन की सूचना पर एसडीएम ने की कार्रवाई

Sun, 02 Apr 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 02 Apr 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
SDM took action on the information of illegal mining
घिरोर/औंछा। अवैध खनन की शिकायत पर एसडीएम ने संज्ञान लेते हुए ग्रामीणों से जानकारी ली। सूचना पर एक जेसीबी, ट्रैक्टर को जब्त कर थाने में खड़ा कराया। थाना औंछा क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिलने पर शनिवार की रात एसडीएम नितिन कुमार ने रविवार को मौके पर जाकर जानकारी ली। मौके से एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर को पकडने के बाद थाने भेजा। सूचना मिली थी कि जसराना बॉर्डर के पास अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस के साथ एसडीएम ने खनन रुकवाया और कार्रवाई करते हुए वाहन जब्त किए। एसडीएम के आदेश पर अवैध खनन का मामला दर्ज किया गया। पुलिस अवैध खनन करने वालों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed