फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SDM narrowly escaped from tractor of Chambal Mafia then  two arrested and beaten up fiercely by police

Agra: चंबल माफिया के ट्रैक्टर रफ्तार देख हैरान रह गईं एसडीएम, फिर पकड़ में आए गुर्गे का पुलिस ने कर दिया ऐसा हाल 

Fri, 27 May 2022 11:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 27 May 2022 11:43 AM IST
सार

प्रशासन के लाख प्रयास के बाद भी चंबल खनन पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है। खनन में  लिप्त रहने वालों को हौसले इस कदर बुलंद है कि किसी का भी उनके अंदर डर नहीं है। बीते दिन खेरागढ़ कस्बे में कुछ ऐसा ही हुआ।
 

विज्ञापन
SDM narrowly escaped from tractor of Chambal Mafia then  two arrested and beaten up fiercely by police
माफिया के गुर्गे को लात मारता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में खेरागढ़ कस्बे के उंटगिर चौराहे के समीप चंबल माफिया के ट्रैक्टर रफ्तार से वहां मौजूद एसडीएम हैरान रह गईं। एकाएक उन्होंने अपने कदम पीछे की ओर खींच लिए। घनी आबादी के बीच चंबल खाली कर लौट रहा ट्रैक्टर फर्राटा भरता हुआ निकल गया। एसडीएम के साथ मौजूद पुलिस बल भी ट्रैक्टर को नही पकड़ सका, लेकिन माफिया के साथ बाइक से चल रहे दो गुर्गों को पुलिस ने दबोच लिया है। जिसके बाद गुर्गे  की बीच सड़क पर जमकर पिटाई की गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


एसडीएम अनुज नेहरा गुरुवार की शाम पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल गस्त कर रही थीं। उंटगिर चौराहे के समीप कागारौल चौराहे की तरफ से आ रहे माफिया ने पुलिस बल के साथ एसडीएम को देख ट्रैक्टर की स्पीड बढ़ा दी। ट्रैक्टर की रफ्तार देख एसडीएम भी दंग रह गयी राहगीर भी अपने वाहनों को साइड कर खड़े रह गये। बैखोफ माफिया फर्राटे भरता हुआ निकल गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम के सामने माफिया के दुस्साहस के बाद पुलिस ने माफिया के दो गुर्गों को पकड़ लिया है। इसके बाद माफिया के गुर्गे को सड़क पर डालकर जमकर पीटा गया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसडीएम अनुज नेहरा ने बताया कि चंबल सैंड का खाली ट्रैक्टर आबादी क्षेत्र से ओवर स्पीड के साथ गुजर रहा था, पुलिस ने माफिया के दो गुर्गो को पकड़ लिया है। मेरे ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने की बात गलत है, लेकिन तेज रफ्तार से कभी भी हादसा हो सकता है। पकड़े गये आरोपियों  के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व में सिपाही को कुचलकर मार दिया था 

बता दें सैया में तैनात सिपाही को चंबल माफिया ने कुचल दिया था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी थी। चंबल सैंड माफिया से खेरागढ़, सैया, इरादत नगर, जगनेर, बसई जगनेर थाना क्षेत्र में कई बार मुठभेड़ भी हो चुकी है, जिसके एक दर्जन से अधिक मामले विचाराधीन हैं। माफिया से बुरहरा में हुई मुठभेड़ के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं थीं, लेकिन माफिया के हौसले आज भी बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed