फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SDM made the playground encroachment free

Agra News: एसडीएम ने खेल के मैदान को कराया कब्जा मुक्त

Wed, 05 Apr 2023 12:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 05 Apr 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
SDM made the playground encroachment free
पटियाली। तहसील क्षेत्र के ग्राम नरदौली में खेल मैदान पर हुए अवैध कब्जा को उपजिलाधिकारी ने हटवा दिया। अब ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को खेल के मैदान पर खेलने का मौका मिल जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम नरदोली के खेल मैदान पर गांव के ही कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया। जिस पर ग्रामीणें ने कूड़ा, गोबर, कृषि यंत्र खड़े कर अवैध रूप से कब्जा कर लिया। मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी से ग्रामीणों ने की। इस शिकायत को उन्होंने गंभीरता से लिया। उप जिलाधिकारी रवेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी मनीष वर्मा राजस्व टीम के साथ नरदौली पहुंचे। उप जिलाधिकारी के निर्देश पर खेल के मैदान की पैमाइश कराई गई। लेखपाल के द्वारा मैदान की पैमाइश की गई। वहीं अवैध कब्जे को ट्रैक्टर से हटवा दिया गया। उप जिलाधिकारी ने चेताया कि यदि फिर से मैदान पर कब्जा किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान क्षेत्रीय लेखपाल रूप किशोर यादव, सचिव सतेंद्र वर्मा, ग्राम प्रधान पृथ्वीपाल सिंह, अभनीस गुप्ता आदि कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed