फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   scoundrel: Looted jewelery and cash worth lakhs from father and son on highway panic by firing and ran away

बेखौफ बदमाश:  हाईवे पर सराफ पिता-पुत्र से लाखों के गहने और नकदी लूटी, फायरिंग कर फैलाई दहशत और भाग निकले

Sat, 23 Mar 2024 09:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Mar 2024 09:05 AM IST
सार

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के नवादा चौराहे के पास शुक्रवार रात बदमाशों ने सराफ पिता-पुत्र से लोगों को गहने और नकदी लूट ली। इसके बाद हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई और मौके से भाग निकले। 
 

विज्ञापन
scoundrel: Looted jewelery and cash worth lakhs from father and son on highway panic by firing and ran away
मथुरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र के नवादा चौराहा के पास राधा कृष्ण गार्डन के सामने शुक्रवार रात बाइक सवार बदमाशों ने हाईवे पर सराफा पिता-पुत्र से लाखों के गहने-नकदी लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। तंतूरा रोड पर इनकी सराफा की दुकान है। देर शाम दुकान को बंद कर अपने घर स्कूटी से जा रहे थे।  सूचना पर आईजी आगरा जोन दीपक कुमार देर रात मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने घटना के खुलासे को पांच टीम लगाई हैं।
विज्ञापन


तंतूरा रोड पर मूलचंद ज्वेलर्स नाम से सराफ की दुकान करने वाले बांके लाल वर्मा और उनके बेटे सोनू वर्मा निवासी ब्रजरज धाम कालोनी, रिफाइनरी दुकान को बंद करने के बाद अपने घर स्कूटी से जा रहे थे। सोनू वर्मा के मुताबिक वह स्कूटी को चला रहे थे। नवादा चौराहा के पास राधा कृष्ण गार्डन के सामने पीछे से आए एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर रोक लिया। स्कूटी के आगे रखा बैग छीनने लगे। विरोध पर पिता व उनके सिर पर तमंचे से प्रहार कर दिया। गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


भयभीत होकर अपनी जान बचाने के लिए बैग छोड़ दिया। बदमाश बैग को लेकर दो राउंड फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सोनू के अनुसार बैग में 2.50 लाख रुपये की नगदी और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात रखे थे। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, एसपी सिटी डा. अरविंद कुमार, सीओ श्वेता वर्मा, इंस्पेक्टर उमेश चंद त्रिपाठी, अभय शर्मा मय स्वाट व राकेश यादव मय एसओजी टीम पहुंचे। घायल को रिफाइनरी इलाके के एक अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से पीड़ितों के परिवार वाले गोवर्धन चौराहा के पास स्थित एक निजी अस्पताल के लिए रेफर करा ले गए। देर रात आईजी आगरा जोन दीपक कुमार भी पहुंचे। उन्होंने वारदात के खुलासे व बदमाशों की धरपकड़ के कड़ाई से निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों को पकड़ वारदात का करेंगे जल्द खुलासा
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए पांच टीमों को लगाया गया है। जल्द इसका खुलासा किया जाएगा। बदमाशों की तलाश को हाईवे क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। इसके अलावा मुखबिरों को भी अलर्ट किया गया है। पिता-पुत्र का उपचार कराया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।


रेकी के बाद वारदात को अंजाम देने की आशंका
पुलिस वारदात के तरीके को देखने के बाद अंदाजा लगा रही है कि रेकी के बाद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। सीओ श्वेता वर्मा के नेतृत्व में एक टीम को सराफ की दुकान से लेकर घटनास्थल तक के सीसीटीवी खंगालने के निर्देश दिए हैं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed