फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scorching heat tormented during the day; light rain brought relief at night.

Agra News: दिन में तपिश ने सताया, रात में बूंदाबांदी ने दी राहत

Fri, 12 Jun 2026 02:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Scorching heat tormented during the day; light rain brought relief at night.
आगरा किले में तपिश से बचने के लिए चुन्नी ओढ़कर जातीं महिलाएं
आगरा। ताजनगरी में तीन पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार बने रहने के बाद बृहस्पतिवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिनभर रही धूप की तपिश से परेशान रहे लोगों को रात में हुई बूंदाबांदी ने राहत दी। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिन तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज हवाएं चलने से पारे में यह गिरावट जरूर आई, लेकिन इसके बावजूद उमस और तपिश के कारण लोगों को गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिल सकी। दिनभर लोग पसीने से तर-बतर और बेहाल नजर आए। रात करीब दस बजे तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिन तक आंधी और बारिश की संभावना जताई है। इससे लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed