फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scooty turns into a ball of fire, driver saves his life by jumping

Agra News: स्कूटी बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

Thu, 18 Jun 2026 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 18 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Scooty turns into a ball of fire, driver saves his life by jumping
शमसाबाद में जारोली टीले के पास इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगती हुई
शमसाबाद। शमसाबाद-फतेहाबाद मार्ग पर स्थित जारौली टीले के पास बुधवार को एक चलती इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में अचानक भीषण आग लग गई। स्कूटी से धुआं और लपटें उठती देख बुजुर्ग चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते स्कूटी बीच सड़क पर धू-धू कर जलने लगी और पूरी तरह राख हो गई। इस घटना से राहगीरों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

गांव बिलईपुरा निवासी बुजुर्ग देवलाल बुधवार को शमसाबाद सब्जी मंडी में दुकान चलाने वाले अपने बेटे को खाना देने आए थे। वह बेटे को खाना देकर वापस स्कूटी से अपने गांव लौट रहे थे, तभी जारौली टीले के पास स्कूटी में आग लग गई। परिजन ने बताया कि स्कूटी महज तीन-चार महीने पहले शोरूम से खरीदी थी। घटना की जानकारी मिलते ही देवलाल के परिवार के अन्य सदस्य भी बदहवास हालत में मौके पर पहुंच गए। गनीमत यह रही कि समय रहते कूदने की वजह से बुजुर्ग देवलाल सुरक्षित हैं, लेकिन नई ई-स्कूटी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed