फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scooty rider scoundrel snatched gold chain by swooping down on neck of woman standing outside house

दुस्साहस: घर के बाहर खड़ी थी महिला, हवा की तरह आए लुटेरे, चेन लूटकर स्कूटी से भागे

Thu, 09 Feb 2023 10:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Feb 2023 10:06 PM IST
सार

दयालबाग की पॉश कॉलोनी में हुई इस वारदात से लोगों में दहशत है। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।  पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
Scooty rider scoundrel snatched gold chain by swooping down on neck of woman standing outside house
Loot demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के दयालबाग क्षेत्र के तुलसी विहार में बृहस्पतिवार शाम को स्कूटी सवार बदमाश ने घर के बाहर खड़ी महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली। चेन का कुछ हिस्सा बच गया। महिला बदमाश के पीछे दौड़ी लेकिन वो भागने में सफल रहा। घटना से कॉलोनी की महिलाएं दहशत में आ गईं। सूचना पर पुलिस पहुंची। काॅलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए हैं।

विज्ञापन


तुलसी विहार निवासी वीरेंद्र कुमार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से सेवानिवृत्त हुए हैं। बृहस्पतिवार शाम को उनकी पत्नी मिथलेश कुमारी घर के बाहर कॉलोनी की महिलाओं के साथ बात कर रही थीं। तभी स्कूटी सवार बदमाश आया। उसने हेलमेट पहन रखा था। वह गली में आगे तक गया। इसके बाद लौटकर आया और मिथलेश के गले से चेन तोड़ ली। चेन का कुछ हिस्सा टूट गया।
विज्ञापन


पहले मिथलेश को लगा कि स्कूटी सवार ने टक्कर मारी है। जब उन्होंने गले पर हाथ लगाया तो चेन नहीं थी। इस पर वो बदमाश के पीछे शोर मचाते दौड़ीं। बदमाश भाग निकला। घटना के बाद कॉलोनी के लोग जुट गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घटना से महिलाएं डरी हुई हैं। उनका कहना है कि अब तो घर के बाहर खड़ा होना भी मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज

पुलिस ने कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए हैं। तुलसी विहार से निकलकर दयालबाग मार्ग पर जाया जा सकता है। कॉलोनी में एक घर पर कैमरा लगा है। मगर, बिजली नहीं होने के कारण कैमरे चालू नहीं थे। पुलिस ने मार्ग पर लगे कैमरे चेक किए।

शहर में पहले भी हुईं वारदात

घर के बाहर चेन लूट की यह पहली वारदात नहीं है। सिकंदरा के महर्षिपुरम और लायर्स कॉलोनी में भी बदमाश इसी तरह लूट कर चुके हैं। पुलिस वारदात का खुलासा भी कर चुकी है। अब एक और वारदात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed