Alert: इलेक्ट्रिक स्कूटी है तो रहें सावधान, चार्जिंग के दौरान धमाके के साथ फटी स्कूटी की बैटरी, जलकर हुई खाक
यदि आप भी इलेक्ट्रिक स्कूटी का प्रयोग कर रहे हैं, तो इसे चार्ज करते समय थोड़ी सी सावधानी बरतें। शिकोहाबाद में चार्जिंग के दौरान स्कूटी की बैटरी धमाके के साथ फट गई। गनीमत ये रही कि उस समय आसपास कोई भी नहीं था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी तेज आवाज के साथ फट गई, जिससे मकान की दूसरी मंजिल पर सो रहे परिवार के लोगों में दहशत फैल गई। नीचे मकान से उठे धुआं से परिवारीजनों में भय व्याप्त हो गया। आनन-फानन में सभी सदस्य मकान से बाहर आए और अंदर कमरे में जाकर देखा तो स्कूटी में आग लगी हुई थी। इसके साथ ही कमरे में रखा अन्य सामान भी जल गया।
शिकोहाबाद के दिखतौली निवासी संजय पर इलेक्ट्रिक स्कूटी है। मंगलवार रात को संजय ने स्कूटी को चार्जिंग पर लगा दिया था। लाइट के बार-बार ट्रपिंग करने के कारण उसने स्कूटी को चार्जिंग पर लगा छोड़ दिया और सोने के लिए चले गए। बताया गया है कि मध्य रात के करीब अचानक धमाका सुनाई दिया, जिससे पूरा परिवार दहशत में आ गया। आवाज घर के अंदर से आई थी, लेकिन कोई कुछ समझ नहीं पा रहा था।
कमरे से निकल रहा था धुआं
धमाका इतनी तेज था कि पड़ोसियों ने भी इसकी आवाज सुनी। घर के सभी सदस्य घर की निचली मंजिल पर आए, तो कमरे में से धुंआ निकलते हुए देखा। कमरे का दरवाजा खोला तो स्कूटी के साथ कमरे में रखा सामान भी जल रहा था। स्कूटी की बैटरी के चिथड़े उड़े हुए थे। ये देख परिवारीजनों के होश उड़ गए।
एक लाख का नुकसान
मौके पर जुटे पड़ोसी भी परिवार के लोगों के साथ आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। जब तक आग बुझाई तब तक स्कूटी के साथ कमरे में रखा सामान चारपाई, एलईडी व अन्य सामान जलकर राख हो गया। गृह स्वामी संजय ने बताया कि आग लगने से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हो गया।