फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Schools up to class 8th will open till 1 pm

Agra News: आठवीं तक के स्कूल दोपहर एक बजे तक खुलेंगे

Sun, 28 Apr 2024 12:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 28 Apr 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Schools up to class 8th will open till 1 pm
कासगंज। मौसम में बढ़ती गर्मी को देखते हुए कक्षा आठ तक के बच्चों के लिए स्कूलों का समय बदल दिया गया है। शनिवार को स्कूल 11.30 बजे बंद हो गए। सोमवार से परिषदीय, मान्यता प्राप्त स्कूलों में दोपहर एक बजे तक शिक्षण कार्य होगा। शासन के निर्देश के बाद विभाग ने स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है।अभी तक परिषदीय स्कूल सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक खुल रहे थे। मौसम विभाग के हीट वेब चलने की चेतावनी को देखते हुए 28 अप्रैल तक स्कूल को सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक स्कूल खोले जाने तक के निर्देश दिए गए। जिसके चलते शनिवार को इस व्यवस्था से स्कूल खोले गए। सोमवार से तापमान में गिरावट की संभावना को देखते हुए स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर एक बजे का निर्धारित किया गया है। यह व्यवस्था अग्रिम आदेश तक जारी रहेगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने बताया कि शासन के निर्देश के बाद स्कूलों का समय बदला गया है। नए आदेश आने तक इसी व्यवस्था से स्कूल खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed