फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   School van went out of control and fell into a ditch 15 children injured Accident happened in town Bhargain

Kasganj: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी स्कूली वैन, 15 बच्चे हुए घायल; क़स्बा भरगैन में हुआ हादसा

Sat, 14 Sep 2024 02:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Sep 2024 02:40 PM IST
सार

कासगंज के पटियाली तहसील क्षेत्र के क़स्बा भरगैन में स्कूल आते समय एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। घटना की सूचना पर उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे। बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। 

विज्ञापन
School van went out of control and fell into a ditch 15 children injured Accident happened in town Bhargain
अनियंत्रित होकर खाई में गिरी स्कूली वैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के पटियाली में बच्चों को स्कूल लेकर जा रही वैन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। वैन के गिरते ही बच्चों में चीख पुकार मच गई। हादसा देख राहगीर बचाव के लिए दौड़ पड़े। वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल सभी बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन भी मौके की ओर दौड़ पड़े। हादसे में कुछ बच्चों को अधिक चोट आई है, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। 
विज्ञापन



जनपद फर्रुखाबाद थाना कम्पिल क्षेत्र के ग्राम रैंद से बच्चों को लेकर स्कूल वैन आ रही थी। ये वैन पटियाली के कस्बा भरगैन स्थित एमएचकेएम स्कूल की थी। वैन में करीब 15 बच्चे सवार थे। भरगैन से कुछ ही दूर पर अचानक वैन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। खाई में गिरते ही बच्चों में चीखपुकार मच गई। राहगीरों ने तुरंत भरगैन वासियों और पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी कुलदीप सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी राज कुमार पांडेय, चौकी इंचार्ज पवन कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर आ गए। सभी बच्चों को वैन से बाहर निकालागया। परिवार के लोग सभी घायल बच्चों को लेकर जनपद फर्रुखाबाद के क़स्बा कायमगंज ले गए, कुछ सरकारी स्वास्थ केंद्र पर गए तो कुछ ने निजी चिकित्सकों के यहां घायल बच्चों का उपचार कराया। कुछ बच्चों की गम्भीर हालत को देखते हुए  मेडिकल कॉलेज में रैफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed