फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   School van stuck in waterlogging in underpass in agra

Agra : अंडरपास में भरा पानी, बच्चों को लेकर जा रही स्कूल वैन फंसी, किसान ने ट्रैक्टर से निकाला बाहर

Fri, 29 Jul 2022 03:54 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Jul 2022 03:54 PM IST
सार

आगरा में बुधवार की हुई बारिश से अंडरपास में जलभराव हो गया था। जो गुरुवार शाम तक भरा रहा। दोपहर को एक स्कूल वैन पानी में फंस गई। 

विज्ञापन
School van stuck in waterlogging in underpass in agra
किसान ने ट्रैक्टर से निकाली वैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा-सीकरी-कोटा रेल मार्ग पर मिढ़ाकुर और किरावली के बीच बने अंडरपास में बारिश का पानी भरा हुआ है। बृहस्पतिवार को इसमें स्कूली बच्चों को लेकर लौट रही वैन फंस गई। बच्चों की चीख-पुकार पर नगला कुर्रा गांव के किसान देवेश ने ट्रैक्टर लाकर वैन को पानी से बाहर निकालकर बच्चों को बचाया।

विज्ञापन

 
ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे कंट्रोल बोर्ड को सुबह 8:00 बजे ही फोन से अंडरपास में पानी भर जाने की सूचना दर्ज करा दी गई थी। कंट्रोल की तरफ से आधे घंटे में पानी निकालने के लिए कहा गया था, लेकिन शाम तक पानी नहीं निकाला जा सका था। गांव के लोगों ने बताया कि कई और अंडरपास में भी बारिश होते ही पानी भर जाता है। लोगों ने अंडरपास से जलनिकासी की मांग की है। 

विज्ञापन

बारिश में बढ़ जाती हैं मुश्किलें 

शहर में तो बारिश से बुरा हाल रहा है। बुधवार शाम को हुई बारिश से शहर की सड़कें तालाब जैसी दिखने लगीं थी। ऑफिस और फैक्टरियों से लौटने वाले लोग जलभराव के कारण जाम में फंस गए। लोगों के दोपहिया और चार पहिया वाहन खराब हो गए। वाहनों के दुबारा स्टार्ट न होने से जाम लग गया। इससे रात तक लोग परेशान रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा जलभराव तोता का ताल, कैलाशपुरी मोड़, हलवाई की बगीची, अवधपुरी, शंकरगढ़ की पुलिया, अलबतिया रोड, सुभाष नगर, धनौली, अर्जुन नगर, अजीत नगर, खेरिया मोड़, ईदगाह, सेंट जोंस चौराहा, बल्केश्वर, शमशाबाद रोड, इंदिरापुरम, राजपुर चुंगी, शहीद नगर, फतेहाबाद रोड, ताज व्यू तिराहा, बिजलीघर चौराहा पर होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed