फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   school van and auto drivers strike from today

1000 स्कूली वाहनों के चालक आज से हड़ताल पर

Fri, 15 Jul 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Fri, 15 Jul 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
school van and auto drivers strike from today
अाॅटाो - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
 संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान के विरोध में शहर के स्कूल वैन और आटो चालकों ने आज शुक्रवार से हड़ताल का एलान किया है। उन्होंने आरटीओ अफसरों पर मनमानी तरीके से उत्पीड़न करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

बता दें, आरटीओ ने 11 से 15 जुलाई तक स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चला रखा है। बुधवार को आरटीओ की तीन टीमों ने 41 स्कूली वाहनों पर कार्रवाई की थी। स्कूल वैन/कैब आपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर प्रकाश गुप्ता का कहना है कि शहर के विभिन्न स्कूल और कालेजों में 600 से अधिक आटो और 400 से अधिक वैन लगी हुई हैं। रोजाना हजारों बच्चों को अभिभावक इन्हीं वाहनों से स्कूल भेजते हैं।
विज्ञापन

आरटीओ ने शैक्षिक सत्र शुरू होते ही आटो पर प्रतिबंध लगाने का फरमान सुना दिया है। उत्पीड़न के विरोध में शुक्रवार से शहर के सभी आटो और वैन चालक समस्या का समाधान नहीं होने तक हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई इलाकों में नहीं आए आटो चालक
मंगलवार से चलाए जा रहे आरटीओ के अभियान का खौफ गुरुवार को साफ दिखाई दिया। दयालबाग, कमला नगर, रामबाग, न्यू आगरा क्षेत्रों के स्कूली आटो और वैन चालक बच्चों को लेने नहीं पहुंचे। इससे बच्चों के साथ उनके अभिभावकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार को सेंट कानरेड्स, सेंट पीटर्स, सेंट पैट्रिक, होली पब्लिक स्कूल, आगरा पब्लिक स्कूल समेत कई विद्यालयों में अभिभावकों को ही बच्चों को छोड़ने और लेने जाना पड़ा। कई आटो चालक तो स्कूलों की छुट्टी होने पर नहीं पहुंचे। इस पर स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चों के अभिभावकों को जानकारी दी गई।
उत्पीड़न के गंभीर आरोप
-स्कूल वैन का दोगुना टैक्स लिया जा रहा है जबकि एमवी एक्ट में एक वाहन से केवल एक ही टैक्स लिया जा सकता है।
 -स्कूल वैन खाली होने पर भी बच्चों की संख्या ज्यादा दिखाकर चालान करना।
-वैन में वैलिड फर्स्ट एड बाक्स होने पर भी उसका बिल नहीं दिखा पाने पर चालान।
-प्रदूषण सर्टिफिकेट पांच दिन पुराना भी मान्य नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed