फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   School organizations submit memorandum to ADM City on the issue of fees in agra

आगरा: फीस के मुद्दे पर एक साथ आए सभी स्कूल संगठन, एडीएम सिटी को ज्ञापन दिया

Fri, 21 Aug 2020 12:55 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Aug 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
School organizations submit memorandum to ADM City on the issue of fees in agra
स्कूल संगठनों की ओर से एडीएम सिटी को दिया गया ज्ञापन। - फोटो : अमर उजाला

आगरा में कॉन्वेंट और पब्लिक स्कूल संचालकों के सभी संगठन फीस के मुद्दे पर एक साथ आए गए। गुरुवार को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी प्रभाकांत अवस्थी को दिया गया। संगठन के लोगों ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग फीस के संबंध में भ्रम फैला रहे हैं। फीस न देने पर भी विद्यार्थी को ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित नहीं किया जा सकता है। इससे फीस आ नहीं रही है। संगठनों की मांग है कि फीस के संबंध में स्पष्ट आदेश जारी कराया जाए।   

विज्ञापन


ज्ञापन के माध्यम से विभिन्न संगठनों (अप्सा, नप्सा, वोसा और आस्था) के पदाधिकारियों ने कहा है कि अभिभावकों में भ्रम फैलने की वजह से अधिकतर स्कूलों में 20 से 25 फीसदी  विद्यार्थियों की फीस ही जमा हो सकी है। स्कूल अनिवार्य खर्च को भी पूरा करने में खुद को असमर्थ पा रहे हैं। 
विज्ञापन



संगठनों की मांग है कि शासन की ओर से फीस के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों की कड़ी में स्पष्ट आदेश जिले स्तर पर जारी कराया जाए, जिससे अभिभावकों को स्थिति स्पष्ट हो सके। ज्ञापन देने वालों में अप्सा के अध्यक्ष डॉ. सुशील चंद्र गुप्ता, नप्सा के अध्यक्ष संजय तोमर, आस्था के अध्यक्ष नितेंद्र कुशवाह, राजपाल सोलंकी शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये मांगे रखी गई हैं 

स्कूल संगठनों की मांग है कि अभिभावकों को स्पष्ट किया जाए कि चालू सत्र में स्कूल फीस माफ या फिर कम करने का कोई शासन नहीं है। कोरोना महामारी की वजह से महज आर्थिक रूप से परेशान अभिवावक की फीस जमा करने में स्कूल की ओर से सहायता की जानी है। सक्षम अभिभावकों को बिना किसी वजह के फीस न जमा कराने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई करने का भी आदेश जारी किया जाए। 

स्कूल संगठनों का कहना है कि वो कोरोना महामारी को देखते हुए शासन की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं। चालू सत्र में न तो फीस बढ़ाया गया है, न ही कोई स्कूल परिवहन शुल्क ले रहा है। फीस न मिलने की स्थिति में स्कूल के कर्मचारियों के वेतन सहित अन्य खर्चे, आर्थिक संसाधन बाहर से जुटाकर वेतन भुगतान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed