फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SCHOOL

प्रधान नहीं कर रहे सहयोग कैसे हो स्कूलों का कायाकल्प

Tue, 17 Mar 2020 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
SCHOOL
मैनपुरी। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत जिले के 2116 स्कूलों में सात बिंदुओं पर कार्य कराया जाना है, लेकिन ग्राम प्रधान इसमें सहयोग करते नजर नहीं आ रहे हैं। 415 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों ने खंड शिक्षाधिकारियों को भेजी रिपोर्ट में ग्राम पंचायत में धनराशि न होने की बात कही है।
विज्ञापन

ऑपरेशन कायाकल्प के तहत जिले के 2116 ग्रामीण अंचल के स्कूलों में सात बिंदुओं पर व्यवस्थाओं के निर्देश दिए हैं। शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से इसकी प्रगति रिपोर्ट भी मांगी है। खंड शिक्षाधिकारियों को 415 प्रधानाध्यापकों ने अपनी रिपोर्ट भेजकर जानकारी दी है कि ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत में धनराशि उपलब्ध न होने की बात कह रहे हैं, जिसके कारण ऑपरेशन काया कल्प के तहत व्यवस्थाएं पूरी नहीं हो पा रही हैं। खंड शिक्षाधिकारियों ने यह रिपोर्ट बीएसए को भेजी है। शासन से 31 मार्च तक ऑपरेशन कायाकल्प के तहत स्कूलों के कायाकल्प के निर्देश दिए थे जो निर्धारित समय में पूरा होता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर होना है कायाकल्प
-शुद्ध पेयजल की सुविधा
-क्रियाशील शौचालय
-हाथ धोने की सुविधा
-ब्लैक बोर्ड की सुविधा
- बिजली की व्यवस्था
- रसोई की उचित व्यवस्था
-बाउंड्री व्यवस्था
2186 स्कूल जिले में हैं संचालित
2116 में होना है आपरेशन कायाकल्प से काम
415 प्रधानाध्यापकों ने प्रधानों से सहयोग न मिलने की दर्ज कराई है शिकायत
ऑपरेशन कायाकल्प के तहत जिले के 2116 स्कूलों में सात बिंदुओं पर काम होना है। ग्राम प्रधानों से भी सहयोग की अपील की है। कुछ प्रधानों की शिकायत प्राप्त हुई जिसकी जानकारी जिला प्रशासन व विभाग को दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed