{"_id":"5e297ea78ebc3e4b0d6bd939","slug":"school-girl-committed-suicide-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: 12 वीं की छात्रा ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या, मौके से मिला सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: 12 वीं की छात्रा ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या, मौके से मिला सुसाइड नोट
Thu, 23 Jan 2020 10:03 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 23 Jan 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरा के बीएन पुरम में 15वीं बटालियन पीएसी के सिपाही सुरेंद्र पाल की बेटी 12वीं की छात्रा कुमकुम (17) ने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसके आत्मघाती कदम उठाने का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में जुटी है। उधर, घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शुक्रवार को कुमकुम के भाई का जन्मदिन है।
मूलरूप से फिरोजाबाद निवासी सुरेंद्र पाल 15 साल से शास्त्रीपुरम स्थित बीएन पुरम में रह रहे हैं। उनकी ढाई महीने से ड्यूटी मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि में लगी है। उनकी चार बेटियां थीं, जबकि एक बेटा है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। कुमकुम तीसरे नंबर की थी। वह पश्चिमपुरी रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी। वहीं उसकी छोटी बहन बिस्सु दसवीं में पढ़ रही है।
दोनों अलग-अलग कोचिंग में पढ़ने जाती थी। बुधवार शाम को भी गई थीं। शुक्रवार को सुरेंद्र पाल के बेटे का जन्मदिन है। सुरेंद्र पाल की पत्नी कमलेश बेटे को कपड़े दिलाने बोदला बाजार गईं थीं। देर शाम कमलेश लौटकर आईं तो घर का मुख्य गेट बंद था।

'अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रही हूं'
पोस्टमार्टम हाउस पर परिवार
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने पुलिस को बताया कि काफी देर तक गेट खटखटाने पर नहीं खुला तो कमलेश को शक हो गया। उन्होंने बेटे को पड़ोसी की छत के रास्ते से अपने घर में भेजा। वह अंदर गया तो कमरे में फर्श पर कुमकुम खून से लथपथ पड़ी थी। उसके पेट में गोली लगी हुई थी। पास ही तमंचा भी पड़ा था। इससे परिवार में कोहराम मच गया। देर रात थाना सिकंदरा पुलिस को सूचना दी गई। इस पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
बड़ा सवाल, कहां से आया तमंचा?
सीओ हरीपर्वत एएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि परिजनों से ज्यादा पूछताछ नहीं हो पाई है। कुछ दिन बाद दोबारा उनसे जानकारी ली जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका को जिस जगह गोली लगी, वहां ब्लैकनिंग आई है। इससे पता चलता है कि पास से गोली लगी। यह परिस्थिति आत्महत्या की तरफ ही इशारा कर रही हैं। उसके शरीर से गोली मिल गई है। वहीं एक कॉपी पर सुसाइड नोट भी मिला है।
इसमें आत्महत्या की बात लिखी है। इसकी हैंड राइटिंग का मिलान कराया जाएगा। कुमकुम के पास तमंचा कहां से आया? यह जांच का विषय है। परिजन भी तमंचे के बारे में कुछ नहीं बता सके हैं। आखिर उसे तमंचा किसने दिया? इस बारे में पड़ताल की जा रही है। इस संबंध में आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। जांच में जो तथ्य आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

मां को किया था फोन
परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुमकुम कोचिंग से घर आई तो ताला लगा देखकर मां कमलेश को फोन किया। उनसे घर की चाबी के बारे में पूछा। कमलेश चाबी रखकर आईं थी। उन्होंने कुमकुम को चाबी के बारे में बता दिया। तब वह सामान्य बात कर रही थी। उसने किसी तरह की परेशानी के बारे में भी नहीं बताया था।
मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं
पुलिस ने छात्रा के कमरे से एक कापी पर लिखा सुसाइड नोट बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहीं हूं। इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।
सदमे में परिवार के लोग
कुमकुम को ऐसी क्या परेशानी थी, जिस कारण उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। उसकी मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। पिता सुरेंद्र पाल ने कहा कि बेटी कला वर्ग से इंटरमीडिएट कर रही थी। अब परीक्षा शुरू होने वाली थीं। इसके लिए तैयारी में लगी हुई थी। उसने आत्महत्या क्यों की? यह किसी को पता नहीं चला है। बेटी की मौत से मां भी सदमे में हैं। कुमकुम के छोटे भाई का जन्मदिन आज है। इसकी तैयारी में परिवार लगा हुआ था। मगर, बेटी की मौत से कोहराम मचा हुआ है।