{"_id":"6627e7ffee56eb257d076745","slug":"school-closed-news-dm-order-due-to-lok-sabha-election-voting-all-schools-from-nursery-to-12th-closed-2024-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"School Closed: डीएम का आदेश, चुनाव की वजह से 25 और 26 अप्रैल को बंद रहेंगे नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
School Closed: डीएम का आदेश, चुनाव की वजह से 25 और 26 अप्रैल को बंद रहेंगे नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल
Tue, 23 Apr 2024 10:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 23 Apr 2024 10:27 PM IST
सार
School Closed: जिलाधिकारी मथुरा ने 25 और 26 अप्रैल को जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। ये आदेश सरकारी, गैर सरकारी, प्राइवेट व सभी मिशनरीज स्कूलों के लिए हैं।
विज्ञापन
school closed
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान को लेकर जिलाधिकारी ने सरकारी, गैर सरकारी, प्राइवेट व सभी मिशनरीज स्कूलों को दो दिन बंद रखने के आदेश दिए हैं। दरअसल मथुरा में 26 अप्रैल को मतदान है। चुनाव सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए राजकीय, परिषदीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत अधिकांशत: प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
उक्त कर्मियों की मतदेय स्थल के लिए रवानगी 25 अप्रैल बृहस्पतिवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति बाईपास से की जाएगी। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए विद्यालय वाहनों को भी लगाया गया है। साथ ही कई विद्यालयों में पुलिस फोर्स के रुकने की भी व्यवस्था की गई है। इसे ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने जिले के समस्त बोर्ड के परिषदीय, उच्च प्राथमिक, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट स्तर के सरकारी व निजी विद्यालयों में 25 और 26 अप्रैल का अवकाश घोषित किया है।