{"_id":"5d298aa68ebc3e6cf90fa6f2","slug":"school-bus-collision-with-electric-pole-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के खंभे को तोड़ते हुए पेड़ से टकराई स्कूल बस, बाल-बाल बचे मासूम बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के खंभे को तोड़ते हुए पेड़ से टकराई स्कूल बस, बाल-बाल बचे मासूम बच्चे
Sat, 13 Jul 2019 01:09 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 13 Jul 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से टकराई स्कूल बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल बस चालकों की लापरवाही से मासूम बच्चों की जान खतरे में पड़ रही है। आगरा में शनिवार की सुबह एक स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में कई बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी बच्चे को चोट नहीं आई।
हादसा मलपुरा क्षेत्र में हुआ। निजी स्कूल की बस आसपास के गांव के बच्चों को लेकर जा रही थी। गांव गढ़सानी के समीप चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते स्कूल बस बिजली पोल को तोड़ते हुए पेड़ से टकरा गई।
टक्कर होते ही बस में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि विद्युत आपूर्ति बंद थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बस चालक ने घटना की स्कूल प्रबंधन को दी। कुछ ही देर में दूसरी बस आ गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
बस में 40 से अधिक बच्चे सवार थे। सभी बच्चे सुरक्षित हैं। बच्चों को दूसरी बस से स्कूल भेजा गया। हादसे के बाद बच्चे स्कूल को पहुंचे, लेकिन उनके चेहरों पर डर साफ दिखाई दे रहा था। वहीं बस को क्रेन के माध्यम से हटाया गया।