फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scholarship stuck due to Corona and rules of governance

कोरोना और शासन की नियमावली से अटकी छात्रवृत्ति

Thu, 10 Jun 2021 06:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
Scholarship stuck due to Corona and rules of governance
कोरोना और शासन की नियमावली से अटकी छात्रवृत्ति
विज्ञापन

हाईस्कूल, इंटर एवं डिग्री के छात्र-छात्राओं को वित्तीय वर्ष 2020-21 में काफी कम को मिल सकी छात्रवृत्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण के चलते वित्तीय वर्ष 2020-21 में इस बार हाईस्कूल इंटर मीडिएट ही नहीं बल्कि डिग्री के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई। शासन की सख्त नियमावली एवं आधारकार्ड की अनिवार्यता के चलते काफी संख्या में छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति नहीं मिल सकी।
वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिले के डिग्री कालेज, इंटर कालेजों में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था बल्कि शासन की ओर से इस बार आधार कार्ड की अनिवार्यता कर दिए जाने के कारण काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। ऑनलाइन आवेदन किए जाने के बाद खुद के सभी अभिलेख समाज कल्याण विभाग एवं पिछड़ा कल्याण विभाग में जमा कराए थे लेकिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति के आवेदन सिर्फ इस वजह से निरस्त हो गए थे किसी की डिग्री का रजिल्ट नहीं आ सका था तो किसी के आधार कार्ड से नाम एवं पता का मिलान नहीं हो पा रहा था। इसको सुधार कराने के लिए छात्र-छात्राओं ने विभागों के चक्कर भी लगाए लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। इस कारण अनुसूचित जाति तथा सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को काफी कम संख्या में छात्रवृत्ति मिल सकी है।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति का विवरण एक नजर में....
वर्गवार हाईस्कूल इंटर डिग्री
अनुसूचित जाति 3644 8484
सामान्य वर्ग 1117 4218
पिछड़ा वर्ग 11337 21918
-2019-20 में सामान्य एवं अनुसूचित जाति के कक्षा नौ एवं दस के 7667 एवं इंटरमीडिएट एवं डिग्री के छात्रों को मिलाकर 29894 को छात्रवृत्ति मिली थी।
-2018-19 में कक्षा नौ एवं दस के 26346 छात्र-छात्राओं एवं कक्षा ग्यारह, इंटर एवं डिग्री के 60078 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति मिली थी।
छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाते हैं। जिन छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किए थे,जिनके आवेदन जांच मे सही पाए गए उन सभी के बैंक एकाउंट में छात्रवृत्ति पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. प्रज्ञाशंकर तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed