फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scheduled Caste youth injured by beating him with a stick

Agra News: अनुसूचित जाति के युवक को डंडे से पीटकर किया घायल

Tue, 14 May 2024 05:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 14 May 2024 05:56 PM IST
विज्ञापन
Scheduled Caste youth injured by beating him with a stick
अनुसूचित जाति के युवक को डंडे से पीटकर किया घायल
विज्ञापन



मैनपुरी। एक गांव निवासी एक अनुसूचित जाति के युवक को मंगलवार की सुबह नामजद ने डंडा से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पहले भी पत्नी के साथ छेड़छाड़ कर चुका है। इस दौरान उसे जातिसूचक गालियां भी दी गईं थीं। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक अनुसूचित जाति का युवक मंगलवार को गांव गनेशपुर स्थित आरा मशीन पर मजदूरी के लिए गया था। तभी वहां मौजूद नामजद ने उसे डंडे से पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर आरा मशीन के संचालक ने आकर उसे बचाया। घायल ने कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस को बताया कि 28 अप्रैल को वह अपने खेत पर गेहूं की कटाई करा रहा था। तभी आरोपी ने पत्नी को पकड़ कर उसके साथ छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर जातिसूचक गालियां देकर अपमानित किया था। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया था। पीड़ित की ओर से तहरीर देकर आरोपी व साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed