फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scheduled Caste teenager accused the PAC worker, said - first the truck driver then sold a disabled person, met the SP along with the MLA

Agra News: अनुसूचित जाति की किशोरी ने पीएसी कर्मी पर लगाए आरोप, कहा-पहले ट्रक चालक फिर एक दिव्यांग को बेचा, विधायक के साथ एसपी से मिली

Mon, 10 Feb 2025 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 10 Feb 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Scheduled Caste teenager accused the PAC worker, said - first the truck driver then sold a disabled person, met the SP along with the MLA
सांके​तिक
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र की रहने वाली अनुसूचित जाति की एक किशोरी ने इटावा में तैनात पीएसी कर्मी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोमवार को किशनी विधायक ब्रजेश कठेरिया के साथ पीड़िता एसपी गणेश प्रसाद साहा के सामने पेश हुई।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी पीएसी कर्मी पुत्री को ब्लैकमेल करता था। नवंबर 2024 में वह पुत्री को अपने साथ ले गया था। इसकी रिपोर्ट दन्नाहार थाने में दर्ज कराई थी। पुत्री को कुछ समय बाद गुरुग्राम से पुलिस बरामद कर लाई थी। इसके बाद पुत्री पर दबाव बनाकर न्यायालय में बयान कराए गए। पुलिस ने मामले को समाप्त कर दिया। आरोप लगाया कि दो माह तक पुत्री सहमी हुई रही, कुछ दिन पहले ही उसने बताया कि आरोपी पीएसी कर्मी ने उसका अश्लील वीडियो बनाया था और ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण किया। एक बार उसे अपने साथ इटावा ले जाकर भी गलत काम किया। इसके बाद उसे एक बस कंडक्टर के सुपुर्द कर दिया गया। उसने करीब 10 दिन तक अपने साथ रखा और फिर पत्नी के साथ गुरुग्राम ले जाकर एक दिव्यांग को बेच दिया। दिव्यांग उसे कमरे में बांध कर रखता था और दुष्कर्म करता था। उन्हें इस मामले में अब विवेचक से न्याय की उम्मीद नहीं है। पुलिस ने उस पर दबाव बनाकर न्यायालय में बयान दर्ज कराए हैं। उक्त मामले की विवेचना किसी अन्य सक्षम अधिकारी से कराई जाए। एसपी सिटी राहुल मिठास ने बताया कि शिकायत मिली है। सभी तथ्यों आरोपों पर गंभीरता के साथ जांच की जा रही है। सत्यता के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed