फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scaling the heights of determination in the golden years... a run up Mount Abu.

Agra News: ढलती उम्र में हाैसले की चढ़ाई...माउंट आबू पर दौड़ लगाई

Wed, 12 Aug 2026 02:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Scaling the heights of determination in the golden years... a run up Mount Abu.
मोहन सिंह आर्य
आगरा। उम्र 68 साल...माउंट आबू की पहाड़ियों के 45 डिग्री चढ़ाई वाले मार्ग पर 21 किमी. की दूरी। फौलाद से हौसले वाले वेटरन धावक मोहन सिंह आर्य ने इस रास्ते को भी अपने कदमों से बाैना साबित कर दिया। राजस्थान के माउंट आबू में 9 अगस्त को आयोजित 8वीं दादी प्रकाशमणि आबू हाफ मैराथन में उन्होंने 3 घंटे 6 मिनट में दाैड़ पूरी कर फिनिशर मेडल हासिल किया।
विज्ञापन

विभव नगर निवासी मोहन सिंह आर्य बीएसएनएल से सेवानिवृत्त हैं। वह देशभर में होने वाली मैराथन में लगातार हिस्सा लेते हैं। उनके लिए दौड़ प्रतियोगिता के साथ फिटनेस और सक्रिय जीवन का माध्यम भी है। उन्होंने ने बताया कि माउंट आबू की पहाड़ियों पर मैराथन का मार्ग काफी चुनौतीपूर्ण था। चढ़ाई वाले हिस्सों ने धावकों की फिटनेस और सहनशक्ति की परीक्षा ली। अपनी गति को नियंत्रित रखते हुए दूरी तय कर फिनिश लाइन पार की।
विज्ञापन

ब्रह्माकुमारीज संस्थान की ओर से विश्व शांति और बंधुत्व के संदेश के साथ आयोजित की गई मैराथन में भारत के अलावा 12 अन्य देशों के भी 4,000 धावकों ने हिस्सा लिया। मोहन सिंह आर्य ने माउंट आबू की पहाड़ियों पर दौड़ लगाकर साबित कर दिया कि मजबूत इच्छाशक्ति के सामने उम्र कोई बाधा नहीं है। इससे पहले वह जून में हिमाचल प्रदेश में हुई राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में लंबी दूरी की तीन स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
क्या है फिनिशर मेडल
फिनिशर मेडल वह सम्मान है जो किसी मैराथन, दौड़ या खेल प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले हर प्रतिभागी को दिया जाता है। यह मेडल जीतने या पहले स्थान पर आने के लिए नहीं, बल्कि तय की गई चुनौती की अंतिम रेखा (फिनिश लाइन) को पार करने के लिए मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed