{"_id":"653d0f98b4068438670099f9","slug":"sbrl-team-was-first-in-district-band-competition-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-6650-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जनपदीय बैंड प्रतियोगिता में एसबीआरएल की टीम रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जनपदीय बैंड प्रतियोगिता में एसबीआरएल की टीम रही प्रथम
Sat, 28 Oct 2023 07:11 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 28 Oct 2023 07:11 PM IST
विज्ञापन
जनपदीय बैंड प्रतियोगिता में एसबीआरएल की टीम रही प्रथम
-अमर इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने पाया दूसरा स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। नगर के एसबीआरएल सीनियर सेकेंडरी एजूकेशनल पब्लिक एकेडमी में शनिवार को जनपद स्तरीय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन सरस्वती माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एडीआईओएस रद्युराज सिंह पाल और प्रधानाचार्य स्तुति गुप्ता ने किया।
बैंड प्रतियोगिता में सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड के विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। इसमें एसबीआरएल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान पाया। अमन इंटरनेशनल स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों टीमों के प्रतिभागियों ने अलग-अलग धुनों पर संगीत बजाकर अपने विद्यालय की तरफ से प्रदर्शन किया। विजेता और उपविजेता को उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने पर ट्राॅफी व प्रमाणपत्र प्रदान किए।
निर्णायक की भूमिका अनिल कुमार प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी, हिमांशू यादव प्रधानाचार्य श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मैनपुरी, ओमकार सिंह प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी ने निभाई।
विज्ञापन
आयोजक विद्यालय की प्रधानाचार्या स्तुति गुप्ता ने आगामी लखनऊ में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए बधाई दी। मुख्य अतिथि एडीआईओएस ने विजेता टीम और उपविजेता टीम को बधाई देते हुए।
इस मौके पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्या डाॅ. एके जैन, काॅर्डिनेटर सुमेधा चतुर्वेदी, स्वतंत्र कुमार नोडल अधिकारी, आदेश तिवारी, मोहित प्रकाश आदि उपस्थित रहे।