फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sawan ka Somvar devotees gathered at Shiv temples agra

भगवान शिव की आराधना को उमड़े भक्त, मंदिरों में गूंजे बम बम भोले के जयकारे

Mon, 30 Jul 2018 07:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 30 Jul 2018 07:14 PM IST
विज्ञापन
Sawan ka Somvar devotees gathered at Shiv temples agra
बल्केश्वर महादेव मंदिर के बाहर भक्तों की कतार - फोटो : अमर उजाला
सावन के पहले सोमवार को आगरा के प्रमुख शिवालयों के साथ-साथ गली, मोहल्लों और कॉलोनियों में बने मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिरों के बाहर सुबह से ही भक्तों की कतारें लगी गईं थी। 
विज्ञापन


राजेश्वर महादेव मंदिर में विधि विधान के साथ भगवान शिव की आराधना की गई। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भोले नाथ को जल, दूध, दही, शहद, तिल, घी, बेलपत्र आदि अर्पित किया। मंदिर में देर रात तक पूजन किया गया। 
विज्ञापन


कई श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर बम-बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हो गया। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसलिए बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मन:कामेश्वर मंदिर में श्रावणी महोत्सव

इससे पहले पूर्व संध्या को केशवानंद महाराज और महापौर नवीन जैन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर यहां लगने वाले मेले का उद्घाटन किया। केशवानंद महाराज ने कहा कि सावन माह में भोलेनाथ की पूजा का विशेष महत्व होता है। 

वहीं प्राचीन मन:कामेश्वर मंदिर में श्रावणी महोत्सव का आगाज हो गया है। यहां भी भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। रावली महादेव मंदिर और पृथ्वीनाथ मंदिर में भी भगवान की पूजा के लिए भक्तों की कतारें लगी रहीं।  

कैलाश महादेव मंदिर में भगवान के दर्शनों के लिए भक्त पहुंचे। यहां दर्शन का समय बदल गया है। अब भोले नाथ सुबह चार से रात 10.30 बजे तक दर्शन देंगे। उधर, अगला मेला बल्केश्वर महादेव का होगा, इसमें रविवार रात को नगर परिक्रमा की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed