फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sawan first Monday temple courtyard will be decorated like Amarnath with 500 ice cubes

UP: आगरा में होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, बर्फ की 500 सिल्लियों से सजेगा बल्केश्वर मंदिर; शुरू हुईं तैयारियां

Mon, 15 Jul 2024 12:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Jul 2024 12:20 PM IST
सार

 सावन के पहले सोमवार पर अमरनाथ की तरह  बल्केश्वर मंदिर को सजाया जाएगा। यहां बर्फ की 500 सिल्लियों से तैयार किए गए प्रतीकात्मक स्वरूप छोटे-बड़े पहाड़ देखने को मिलेंगे। 
 

विज्ञापन
Sawan first Monday temple courtyard will be decorated like Amarnath with 500 ice cubes
बल्केश्वर महादेव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में अमरनाथ की जैसे अनुभूति इस बार बल्केश्वर स्थित महादेव मंदिर में होगी। सावन के पहले सोमवार पर मंदिर प्रांगण को बर्फ की 500 सिल्लियों से अमरनाथ की तरह सजाया जाएगा, जिसमें बाबा बर्फानी के दर्शन भक्तों को होंगे। छोटे-बड़े पहाड़ प्रतीकात्मक स्वरूप देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन


17 जुलाई से श्रावण मास शुरू हो रहा है। 22 जुलाई को श्रावण का पहला सोमवार होगा। बल्केश्वर महादेव मंदिर के महंत कपिल नागर बताते हैं। मंदिर में बर्फ की 500 सिल्लियों से अमरनाथ का प्रतीकात्मक स्वरूप तैयार किया जाएगा। भक्तों की भीड़ संभालने के लिए इस बार भी महिला-पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। भक्तों के लिए सुबह 5 से दोपहर 12 बजे तक मंदिर के पट खुलेंगे। फिर इसके बाद शाम को 5 बजे से रात 12 बजे तक भक्त दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन


 
Trending Videos

कॉरिडोर में भव्य दिखने लगा कैलाश धाम
कैलाश महादेव के मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। मंदिर में मरम्मत और पुताई कार्य और घाटों के सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। सिकंदरा के मुख्य मार्ग पर विशाल प्रवेश द्वार बन रहा है। कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरि ने बताया कि कैलाश कॉरिडोर का काम पूरा होने के बाद भक्तों को महादेव के भव्य दर्शन होंगे। 21 जुलाई का रात 12 बजे ही अभिषेक शुरू हो जाएंगे जो सुबह 4 बजे तक चलेंगे। सुबह मंगला आरती के बाद पट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे।

 
विज्ञापन

कैलाश महादेव को लगेगा सत्तू का भोग
सावन के सोमवार में महादेव को शाम के समय सत्तू, भांग ,ठंडई, घेवर का भोग लगाया जाएगा। इसके अलावा भंडारा कराने वालों के भी निवेदन आने लगे हैं। - महंत निर्मल गिरि, कैलाश मंदिर

 
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था अधर में
कैलाश महादेव मंदिर कॉरिडोर का काम तेजी से चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र में पसरी गंदगी भक्तों के लिए बाधा बनेगी। कैलाश मार्ग पर सड़क किनारे सफाई नहीं कराई गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed