{"_id":"5ed91bf98ebc3e9c9a5fce67","slug":"sarokar-mainpuri-news-agr444734040","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपका साथ, कोरोना को देगा मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपका साथ, कोरोना को देगा मात
विज्ञापन
04एमएनपी-21-गांव हिमायुंपुर में निरीक्षण करते सीएमओ व उनकी टीम
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। हम भले ही लॉकडाउन से अनलॉक में पहुंच गए हैं, लेकिन आज भी पूरा देश कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहा है। यह लड़ाई हम सभी को मिलकर लड़नी है। हमारी और आपकी जागरूकता ही हमें कोरोना वायरस पर जीत दिलाएगी। इसलिए जरूरी है कि प्रत्येक व्यक्ति समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझे। कोरोना की जंग में शासन प्रशासन का सहयोग करे। हम सिर्फ दो बातों का ख्याल रखकर इस लड़ाई में सच्चे सिपाही की भूमिका निभा सकते हैं। पहली बात घर से बाहर निकलने पर मास्क का इस्तेमाल करेंगे और दूसरा सामाजिक दूरी का घर समय पालन करेंगे।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिले के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। हम सभी को शासन प्रशासन की गाइड लाइन का पालन करना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति घर से बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करे। जहां भी जाएं वहां सामाजिक दूरी का पालन करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
तेज प्रताप तिवारी, जिला जज
कोरोना एक ऐसी महामारी है, जिसमें कोई भी व्यक्ति अकेला कुछ नहीं कर सकता। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के प्रयास तभी सफल होंगे, जब जनता जागरूक होकर अपनी जिम्मेदारी समझेगी। मेरी अपील है कि जब बहुत जरूरी हो, तभी घर से बाहर निकलें और मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बार-बार हाथों को धोएं।
विज्ञापन
महेंद्र बहादुर सिंह, जिलाधिकारी
पुलिस की सख्ती जनता की सुरक्षा के लिए है। अगर हम जागरूकता से पुलिस का सहयोग करें तो सख्ती की जरूरत नहीं पड़ेगी। घर से बाहर निकलते वक्त मास्क का इस्मेताल करें। न खुद भीड़ का हिस्सा बनें और न ही दूसरों को बनने दें। सामाजिक दूरी का महत्व समझें और दूसरों को भी जागरूक करें।
अजय कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक
कोरोना एक ऐसी महामारी है जो तेजी के साथ फैलती है। जहां भी भीड़ लगेगी वहां यह वायरस फैलेगा। इसलिए सभी को बचाव में सहयोग करना चाहिए। सभी लोग घर से निकलें तो मास्क लगाकर निकलें। सामाजिक दूरी का पालन करें। अपने हाथों को सैनिटाइज करते रहें। हम सभी की जिम्मेदारी है कि इस कोरोना से मिलकर लड़ें।
मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है। बाहर से आने वाले हर किसी की जांच कराई जा रही है। जिले के लोगों की भी जिम्मेदारी है कि वे बाहर से आने वाले लोगों की जांच अवश्य कराएं। घर से निकलें तो मास्क लगाएं। सामाजिक दूरी का पालन करें।
डॉ. एके पांडेय, सीएमओ
कोरोना महामारी से बचाव के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। जब तक हम सब मिलकर सहयोग नहीं करेंगे तब तक इस बीमारी को हराना मुश्किल है। इसलिए सभी लोग घर से निकलते समय मास्क का प्रयोग करें। किसी भी स्थान पर भीड़ न लगाएं। सामाजिक दूरी का पालन करें।
विजय प्रताप सिंह, बीएसए