फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Saraf murder case: The criminals of Bichpuri had committed the crime police arrested three case may be reveale

सराफ हत्याकांड:बिचपुरी के बदमाशों ने दिया था अंजाम, पुलिस ने तीन दबोच; जल्द हो सकता है खुलासा

Tue, 06 May 2025 07:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 06 May 2025 07:43 AM IST
सार

बदमाशों ने भागते समय शोरूम के सामने ही सराफा कारोबारी योगेश चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Saraf murder case: The criminals of Bichpuri had committed the crime police arrested three case may be reveale
agra jeweler murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा के कारगिल चौराहे पर ज्वेलर्स के शोरूम में लूट और सराफ हत्याकांड को अंजाम देने वाले बदमाशों की पहचान हो गई है। वारदात बिचपुरी के बदमाशों ने की थी। सीसीटीवी से मिले सुराग से पुलिस बदमाशों के गांव तक पहुंच गई। लेकिन वे हाथ नहीं आए। पुलिस ने उनके तीन साथियों को हिरासत में लिया है। जल्द ही खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन


सिकंदरा में दो मई को बाइक सवार दो बदमाशों ने बालाजी ज्वेलर्स के शोरूम में लूटपाट की थी। 22 लाख रुपये से ज्यादा के जेवरात लूटे थे। शोरूम पर सेल्स गर्ल रेनू और एक अन्य ग्राहक युवती मौजूद थीं। बदमाशों ने भागते समय शोरूम के सामने ही सराफा कारोबारी योगेश चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना से कारोबारियों में आक्रोश है। पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था।
विज्ञापन


इस सनसनीखेज वारदात के खुलासे में लगी टीमों के हाथ पुख्ता सुराग लगे हैं। पुलिस टीमों ने 500 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले। सीसीटीवी की मदद से पुलिस टीमें बिचपुरी ब्लॉक के एक गांव तक पहुंच गईं। बदमाश वारदात के बाद यहां पहुंचे थे। एक फुटेज में बदमाशों के तीसरे साथी का चेहरा साफ नजर आ गया। इसके बाद पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र की मदद से बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस को बदमाशों के नाम और पते भी पता चल गए। लेकिन बदमाश अपने घरों से भाग निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उनके तीन साथियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए मैनपुरी से इंस्पेक्टर कुलदीप दीक्षित को भी लगाया गया है। जल्द ही बदमाश गिरफ्त में होंगे। टीमें लगातार बदमाशों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही हैं।


कारोबारियों में गुस्सा, जल्द हो खुलासा
आगरा। सराफ की हत्या के बाद कारोबारियों में खुलासा नहीं होने से गुस्सा है। परिजन भी परेशान हैं। कारोबारी के परिजन का कहना है कि अभी तक बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उन्हें खुलासे का इंतजार है। दूसरी ओर, सराफ के हाथ से गायब अंगूठियों के बारे में भी पता नहीं चल सका है। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस को जल्द खुलासा करना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed