फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Saraf kidnapped from Agra caught on CCTV Camera of Jhansi railway station

Agra: सराफ अपहरण कांड में नया मोड़, झांसी रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में नजर आए छदामी लाल

Sat, 21 May 2022 09:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 May 2022 09:32 PM IST
सार

आगरा के सैंया क्षेत्र से अगवा सराफ के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में मध्य प्रदेश और राजस्थान गई हैं, लेकिन सराफ झांसी रेलवे स्टेशन पर देखे गए हैं। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।  

विज्ञापन
Saraf kidnapped from Agra caught on CCTV Camera of Jhansi railway station
अगवा सराफ छदामी लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ग्वालियर हाईवे स्थित कटी चौकी पुल (सैंया) के पास से शुक्रवार शाम को अगवा सराफ छदामी लाल वर्मा का 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं लग सका है। हालांकि झांसी रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में सराफ अकेले जाते नजर आए हैं। परिजनों ने उनकी पहचान कर ली। इस पर अपहरण में नया मोड़ आ गया। बाद में उनकी लोकेशन छतरपुर की आई है।

विज्ञापन

 
घटिया आजम खां के रहने वाले छदामी लाल वर्मा की अपने गांव बृथला, इरादतनगर में सोने-चांदी के जेवरात की दुकान है। शुक्रवार शाम को 7:32 बजे उन्होंने अपने भाई को फोन किया था। कहा कि उन्हें कुछ बदमाशों ने घेर लिया है। खेतों की तरफ खींचकर ले जा रहे हैं। 51 सेकंड ही बात हो पाई थी। इसके बाद फोन बंद हो गया था। वह दुकान से घर जाने के लिए निकले थे।

विज्ञापन

बरामदगी के लिए लगीं छह टीमें 

पुलिस की छह टीमों को उनकी बरामदगी के लिए लगाया गया। टीम मध्य प्रदेश तो दूसरी टीम राजस्थान भेजी गई। बीच में सराफ का मोबाइल ऑन हुआ। तब उनकी लोकेशन ग्वालियर की थी। इस पर टीम पहुंच गई। मगर, छदामी लाल नहीं मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने कर ली पहचान

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि छदामी लाल की बाइक, जूते और बैग पुल के नीचे मिली थीं। छह टीमों को लगाया गया है। रेलवे-बस स्टैंड को देखा। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला। झांसी रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति नजर आया। कद-काठी से छदामी लाल वर्मा नजर आ रहे थे। फुटेज परिजनों को दिखाई। उन्होंने पहचान कर ली। वो आराम से रेलवे स्टेशन से निकल रहे हैं। 

जांच में भी यही पता चला था कि पहले लोकेशन ग्वालियर की आई थी। उसके बाद झांसी की आई। वह बाहर निकलते हुए दिख रहे हैं। उनके कपड़े भी वही थे, जो घटना वाले दिन पहन रखे थे। इस संबंध में सभी पहलुओं पर जांच जारी है। अब पुलिस यह पता कर रही है कि मामला अपहरण का है या कुछ और है। अब उनकी लोकेशन छतरपुर की आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed