{"_id":"5e5412218ebc3ef3c13d8c14","slug":"sanchari-rog-kasganj-news-agr431089211","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में शिथिलता क्षम्य नहीं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में शिथिलता क्षम्य नहीं : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। डीएम सीपी सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित सघन मिशन इंद्र धनुष टीकाकरण अभियान एवं विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक में कहा कि इन कार्यक्रमों में कोई भी लापरवाही न बरती जाए किसी भी दशा में शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। सभी स्वास्थ्य कर्मी और सुपरवाइजर आपस में तालमेल बनाकर कार्य करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।
कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिये। उच्च स्तर पर इसकी मॉनीटरिंग होती है। तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर आशाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करें। सीएमओ डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव ने बताया कि टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत छूटे हुए बच्चों को पूर्ण प्रतिरक्षण करने हेतु सघन मिशन इंन्द्र धनुष अभियान जिले के 4 विकास खंड सोरों, गंजडुंडवारा, पटियाली व सिढ़पुरा में चलाया जा रहा है। 3 चरण पूरे हो चुके हैं। चौथा चरण 2 मार्च से जिले में शुरू किया जाएगा। जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 मार्च से 31 मार्च तक चलाया जाएगा। बैठक में सीडीओ तेज प्रताप मिश्र, एसीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. अविनाश, यूनीसेफ से डॉ. सफदर अली खान, विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि एवं जिला वैक्सीन कोल्डचैन प्रबंधक हसरत अली सहित समस्त संबंधित प्रभारी चिकित्साधिकारी और स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।