फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sanatanis left from Agra to participate in the pilgrimage to Bageshwar Dham.

Agra News: बागेश्वर धाम की पदयात्रा में शामिल होने आगरा से रवाना हुए सनातनी

Sat, 15 Nov 2025 02:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Sanatanis left from Agra to participate in the pilgrimage to Bageshwar Dham.
सनातनी यात्रा
आगरा। बागेश्वर धाम शिष्य मंडल ऑल इंडिया सनातनी समिति के सदस्यों का एक दल बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में शामिल होने के लिए कलाल खेड़िया से रवाना हुआ। समिति के संतोष कुमार ने बताया कि पदयात्रा 16 नवंबर को वृंदावन पहुंचेगी।
विज्ञापन

यात्रा की अगुवाई कर रहे प्रकाश राजपूत ने बताया कि यह यात्रा सनातनी समाज को जागरूक एवं एकजुट करने के लिए है। यात्रा का पहला पड़ाव सिकंदरा के नजदीक रुनकता में होगा। इसके बाद वह कुछ और पड़ाव पर रुकने के बाद वृंदावन पहुंचेगी। इसके अलावा शहर के कई और संगठन के लोग भी धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा में शामिल होने के लिए तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

------------

गांधीवादी आज मथुरा होते हुए जाएंगे दिल्ली
धीरेंद्र शास्त्री की सनातन पदयात्रा से इतर वाराणसी से दिल्ली के लिए निकली गांधीवादी विचारकों की सर्व सेवा संघ की एक कदम गांधी के साथ पदयात्रा शनिवार को शुरू होगी। यह आगरा से मथुरा होते हुए दिल्ली के लिए रवाना होगी। इस पदयात्रा को जिला प्रशासन ने सनातन यात्रा के चलते मथुरा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी थी। उन्हें आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की सनातन यात्रा के समापन होने के बाद जाने या फिर यमुना एक्सप्रेस-वे से जाने के लिए कहा गया था। पदयात्रा के यात्रा संयोजक राम धीरज ने बताया कि गांधी जयंती पर दो अक्तूबर को वाराणसी से सर्व सेवा संघ ने एक कदम गांधी के साथ पदयात्रा की शुरूआत की थी। इसका उद्देश्य सद्भावना, संविधान, लोकतंत्र और आजादी की विरासत को सुरक्षित रखने के लिए जगह-जगह लोगोें से संवाद कर 26 नवंबर को दिल्ली पहुंचना है। ऐसे में वह शनिवार को दिल्ली के लिए कूच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed