फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samples of suspected corona patients found outside the Covid RTPCR Test center in Agra

आगरा में घोर लापरवाही: फुटपाथ-डस्टबिन में फेंक दिए कोरोना के संदिग्ध मरीजों के नमूने

Sun, 16 Jan 2022 02:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 16 Jan 2022 02:15 PM IST
सार

आगरा के जिला अस्पताल के पास रोजगार कार्यालय में कोविड-19 आरटीपीसीआर जांच केंद्र स्थापित किया गया था। यहां हर रोज कई संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए जाते हैं।

विज्ञापन
Samples of suspected corona patients found outside the Covid RTPCR Test center in Agra
फुटपाथ पर पड़े सैंपल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बढ़ते संक्रमण के बीच स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की घोर लापरवाही सामने आई है। रोजगार कार्यालय स्थित कोविड जांच केंद्र पर लोगों के नमूनों को फुटपाथ और डस्टबिन में फेंक दिया गया। मीडिया की जानकारी पर कर्मचारियों ने पीपीई किट पहन नमूने उठाकर जमा किए। सीएमओ ने मामले की जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन

जिला अस्पताल के पास रोजगार कार्यालय स्थित बने कोविड जांच केंद्र बनाया गया है। यहां कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के नमूनों की निशुल्क जांच की जा रही है। यहां करीब एक बजे गेट के बाहर फुटपाथ पर दो वाइल में दो लोगों के नमूने पड़े हुए मिले। एक नमूना वाइल में केंद्र के अंदर रखे डस्टबिन में पड़ा था। इसकी जानकारी मीडिया को हुई तो कर्मचारी सतर्क हो गए। तत्काल पीपीई किट पहनकर आए और फुटपाथ - डस्टबिन से नमूने उठाकर अंदर ले गए।
विज्ञापन

इनके मिले नमूने
- संजय बंसल उम्र 56 साल
- चिराग बंसल उम्र 28 साल
- नवीन 29 उम्र

सुरक्षा गार्ड की भी तैनात, इनकी भी रही लापरवाही 
रोजगार कार्यालय स्थित कोरोणा वायरस जांच केंद्र पर दो सुरक्षा गार्ड भी लगे हुए हैं, इनकी भी लापरवाही रही। तीन नमूने कैसे फुटपाथ और डस्टबिन में पहुंच गए इसकी उनको भनक नहीं लगी। इन्होंने ऐसा करने वाले कर्मचारी को रोका टोका नहीं और नहीं इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारियों को दी।
 
बूथ के पीछे फेंके जा रहे पीपीई किट
रोजगार कार्यालय स्थित कोरोना वायरस जांच केंद्र के पीछे बायो मेडिकल वेस्ट फेंका जा रहा है। इससे यहां पर बायो मेडिकल बेस्ट का ढेर लगा हुआ है। इसमें पीपीई किट, ग्लब्स, मास्क और अन्य मेडिकल वेस्ट है। खुले में बायो मेडिकल वेस्ट खुले में फेंकने से कोरोना वायरस का खतरा और बढ़ गया है।

जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉक्टर अशोक अग्रवाल ने बताया कि खुले में वाइल मिलने की जानकारी होने पर मैंने जांच शुरू कर दी है। कर्मचारियों से पूछताछ भी की जा रही है। यह लापरवाही प्रतीत हो रही है। सीएमओ डॉक्टर अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जांच करते हुए जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी है। इसमें कर्मचारी की लापरवाही लग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed