फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samples for peas, lentils, flour and snacks

Agra News: मटर, दाल, आटा और नमकीन के लिए नमूने

Wed, 24 Jan 2024 06:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 24 Jan 2024 06:40 PM IST
विज्ञापन
Samples for peas, lentils, flour and snacks
मटर, दाल, आटा और नमकीन के लिए नमूने
विज्ञापन

- बिना पंजीकरण के संचालन पर चार ढाबा संचालकों को नोटिस किया जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश पर रामभक्तों के आवागमन के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से खाद्य पदार्थों की जांच के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को मुख्य मार्गों के किनारे स्थित ढाबों में दिए जाने वाले खाद्य पदार्थों और उनकी स्वच्छता संबंधी जांच की गई। मटर, आटा, अरहर की दाल और नमकीन के नमूने लिए गए। चार ढाबा बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे थे उन्हें नोटिस दिया गया।
टीम ने मामा ढाबा किशौली से मटर साबुत का नमूना लिया। श्री श्याम ढाबा बस स्टॉप भोगांव से आटा, अरहर की दाल व नमकीन का नमूना लिया। राधा कृष्ण ढाबा, खाटू श्याम ढाबा, शंकर ढाबा व जय श्री श्याम ढाबा बिना लाइसेंस के अवैध रूप से संचालित पाए गए। इनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। खाद्य कारोबार कर्ताओं को स्वच्छता संबंधी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सनोज कुमार, डीके वर्मा व जयदीप मौर्य शामिल रहे।
विज्ञापन

खाद्य सचल प्रयोगशाला द्वारा शीतला माता मंदिर मैनपुरी पर 25 खाद्य पदार्थों की जांच कर प्रदर्शन किया गया। 15 खाद्य कारोबार कर्ताओं और 25 उपभोक्ताओं को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। खाद्य सचल प्रयोगशाला में खाद्य पदार्थों की जांच व जागरूकता खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार द्वारा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed