फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sample of corona infected man sent to Lucknow for genome sequencing test

Agra News: कोरोना संक्रमित युवक का नमूना जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा, संपर्क में आए लोगों की भी जांच

Thu, 05 Jan 2023 01:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Jan 2023 01:13 PM IST
सार

अब तक जिले में तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि इसके वैरिएंट का पता नहीं चल पाया है। किसी संक्रमित की जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट अब तक नहीं आई है।

विज्ञापन
Sample of corona infected man sent to Lucknow for genome sequencing test
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका से लौटे दयालबाग निवासी युवक में कोरोना की पुष्टि आरटीपीसीआर की जांच में भी हो गई है। उसका नमूना स्वास्थ्य विभाग की ओर से जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) भेजा गया है। युवक होम आइसोलेशन में है।  
विज्ञापन


दयालबाग क्षेत्र का 34 वर्षीय युवक 30 दिसंबर को अमेरिका से लौटा था। गले में खराश होने पर उसने निजी लैब में जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक का नमूना लेकर आरटीपीसीआर की जांच के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा। बुधवार को आरटीपीसीआर में भी कोरोना की पुष्टि हुई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि अब नमूना जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए केजीएमयू भेज दिया गया है। संक्रमित युवक स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि संक्रमित युवक के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लिए गए हैं। 

अब तक तीन में कोरोना की पुष्टि, वैरिएंट का पता नहीं

अब तक जिले में तीन लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि इसके वैरिएंट का पता नहीं चल पाया है। किसी संक्रमित की जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। अभी तक किसी स्थानीय व्यक्ति में कोरोना नहीं मिला है। जिन तीन में कोरोना की पुष्टि हुई, सभी बाहर से आने वाले लोग हैं। 

पहला संक्रमित मारुति एस्टेट क्षेत्र का निवासी था और चीन से लौटा था। दूसरा संक्रमित अर्जेंटीना का पर्यटक था। तीसरा संक्रमित भी विदेश से लौटा है। सभी के नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए केजीएमयू भेजे जा चुके हैं। पहला नमूना 25 दिसंबर को भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed