{"_id":"699a256982fc7498a00e5fab","slug":"sampada-will-now-hone-her-skills-at-the-bcci-zonal-academy-agra-news-c-365-1-sagr1044-106658-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: संपदा अब बीसीसीआई जोनल अकादमी में तराशेंगी हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: संपदा अब बीसीसीआई जोनल अकादमी में तराशेंगी हुनर
Sun, 22 Feb 2026 03:06 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 22 Feb 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
संपदा दीक्षित
आगरा। जिले की प्रतिभाशाली क्रिकेटर संपदा दीक्षित को उनके लगातार शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। सीनियर वन-डे ट्रॉफी में बेहतरीन बल्लेबाजी से अब उनका चयन बीसीसीआई की जोनल क्रिकेट अकादमी (जेडसीए) के लिए किया गया है।
यह अकादमी युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करने का महत्वपूर्ण मंच मानी जाती है। संपदा दीक्षित आदनबाग, दयालबाग की रहने वाली हैं। उनके स्थानीय कोच राहुल प्रजापति ने बताया कि संपदा सिर्फ अच्छी बल्लेबाज ही नहीं, एक उम्दा स्पिनर भी हैं। उनमें नेतृत्व क्षमता भी है। पिता मनीष दीक्षित ने बताया कि संपदा बचपन से ही क्रिकेट के प्रति समर्पित रही है। माता चंचल दीक्षित का कहना है कि बेटी की लगन और अनुशासन का यह फल है। वह आगे भी शहर और प्रदेश का नाम रोशन करेगी।