{"_id":"64c403b23756eb7ffb0bfc29","slug":"samman-nidhi-of-44-thousand-farmers-stuck-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-2431-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 44 हजार किसानों की अटक गई सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 44 हजार किसानों की अटक गई सम्मान निधि
Fri, 28 Jul 2023 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 28 Jul 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की चौदहवीं किस्त 27 जुलाई को जारी हो गई। पात्र किसानों के खातों में यह किस्त भेजी गई। लेकिन जनपद के लगभग 44 हजार किसान ऐसे है, जिनके खातों में यह किस्त नहीं पहुंची। इन किसानों के बैंक खातों से आधार सीडिंग नहीं है, अथवा उनकी केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई। केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ ही उनके बैंक खाताें में भी सम्मान निधि पहुंचेगी।
जनपद में लगभग 2.16 किसान पीएम किसान सम्मान निधि के योजना के पात्र लाभार्थी हैं। जिनके खातों में सीडिंग कराने और केवाईसी कराने के लिए तहसील एवं विकास खंड स्तरों पर शिविरों का आयोजन किया गया। जिनमें किसानों ने योजना से संबंधित अपनी समस्याओं का निस्तारण कराया। किसानों को इसके लिए जागरूक भी किया गया। फिर भी 44 हजार किसान ऐसे वंचित रह गए जिनके आधार सीडिंग नहीं थे अथवा केवाईसी नहीं हुई। जिसके कारण उनकी निधि की किस्त उनके खातों में नहीं पहुंची। कुछ किसान ऐसे भी हैं, जिनकी दो या तीन किस्त तो मिल चुकी हैं, लेकिन बाद में केवाईसी न होने के कारण आगामी किस्ते रुक गई। अब केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण होने पर वंचित किसानों के खातों में भी केवाईसी पहुंच सकेगी।
पोस्ट आफिस में खोल सकते खाते
बैंक खाते यदि आधार सीडिंग नहीं हैं और सीडिंग कराने में दिक्कतें हो रही हैं तो पोस्ट आफिस में किसान अपने खाते खुलवा सकते हैं। यह खाता आधार सीडिंग के साथ खुलते हैँ। पोर्टल पर खाता नंबर बदलवाकर सम्मान निधि पा सकते हैं।
विज्ञापन
आंकड़ों की नजर में :
- 2.16 लाख पात्र लाभार्थी हैं
- 1.72 लाख किसानों के खातों में पहुंची किस्त
- 0.44 लाख किसानों की अटक गई किस्त
जिन किसानों के बैंक खाते आधार से सीडिंग अथवा केवाईसी पूर्ण नहीं हुई है उनकी सम्मान निधि की किस्त खातों में नहीं पहुंची हैँ। प्रक्रिया पूर्ण होने पर किस्त की धनराशि बैंक खातों में पहुंचेगी। अवधेश मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी।