फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Samarth portal enforces strict rules on exam fees, deadline extended to the 24th.

Agra News: समर्थ पोर्टल परीक्षा शुल्क पर सख्ती, 24 तक मोहलत

Sun, 21 Dec 2025 02:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Samarth portal enforces strict rules on exam fees, deadline extended to the 24th.
आगरा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने जिले के कई महाविद्यालयों को सख्त लहजे में पत्र जारी किया है। समर्थ पोर्टल पर इनके शुल्क प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं। इन्हें 24 दिसंबर तक मोहलत देते हुए 50 हजार रुपये अर्थदंड लगाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत संचालित स्नातक एवं परास्नातक सेमेस्टर परीक्षाएं 22 दिसंबर को संपन्न हो रही हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि कई महाविद्यालयों का स्नातक प्रथम सेमेस्टर एवं परास्नातक प्रथम सेमेस्टर (दिसंबर 2025) का परीक्षा शुल्क पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं हो रहा है। ऐसे में वे समर्थ पोर्टल के माध्यम से संपन्न कराई गई परीक्षाओं का शुल्क, पूर्व में जमा की गई शुल्क रसीद के साथ 24 दिसंबर तक संबंधित प्रपत्र जमा कराएं। निर्धारित तिथि तक शुल्क जमा न करने की स्थिति में संबंधित महाविद्यालय पर 50 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया जाएगा। साथ ही ऐसे महाविद्यालयों को प्रयोगात्मक परीक्षा के पैनल से वंचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed